Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    भिखारी ठाकुर के बगैर भोजपुरी की बात बेइमानी : नंद किशोर यादव

    By December 28, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557
    • लो‍क गायिका कल्‍पना का अलबम ‘द लगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर -2’ का हुआ विमोचन
    • भिखारी ठाकुर आश्रम, कुतुबपुर के जीर्णोद्धार के लिए कल्‍पना ने दिया दो लाख का चेक

    पटना, 28 दिसम्बर 2018: भोजपुरी के लीजेंड भिखारी ठाकुर पर बनी लोक गायिका सह भाजपा नेत्री कल्‍पना पटवारी के अलबम ‘द लगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर – 2’ का विमोचन आज पटना स्थिति विद्यापति भवन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार और भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के हाथों हुआ। इस मौके पर खुद कल्‍पना पटवारी और अलबम के लिविंग लीजेंड 109 वर्षीय रामाग्‍या राम भी मौजूद रहे। भाजपा कला सांस्‍कृति प्रकोष्‍ठ द्वारा आयोजित इस सांस्‍कृतिक संध्‍या की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ हुई।

    इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि भिखारी ठाकुर के बगैर भोजपुरी की बात बेइमानी होगी। भोजपुरी और भिखारी ठाकुर का संबंध चोली – दामन का है। महा पंडित राहुल सांस्‍कृत्‍यायन ने भिखारी ठाकुर को शेक्‍सपीयर तक कह दिया था। इसलिए आज जरूरत है उनकी विरासत को संवारने – संभालने की, जिसके प्रति सरकार सजग है। साथ ही पार्श्‍व गायिका कल्‍पना पटवारी का इस दिशा में किया गया काम सरहानीय है। वहीं, कल्‍पना ने कहा कि जिस भोजपुरी को भिखारी ठाकुर जैसे कलाकारों ने अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान दिलाई, उसी भोजपुरी को अपने ही राज्‍य में बोली से भाषा बनने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

    कल्‍पना ने कहा कि भिखारी ठाकुर को शेक्‍सपीयर तो कहा जाता है, लेकिन क्‍या हम सही मायनों में उन्‍हें शेक्‍सपीयर का सम्‍मान दे पा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जब तक भोजपुरी को पूर्ण भाषा का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक हम भिखारी ठाकुर श्रद्धांजलि नहीं दे पायेंगे। वहीं, कल्‍पना पटवारी और भाजपा कला सांस्‍कृति प्रकोष्‍ठ की ओर से भिखारी ठाकुर आश्रम, कुतुबपुर के जीर्णोद्धार के लिए दो लाख का चेक भी प्रदान किया गया। ताकि भिखारी ठाकुर के कुतुबपुर आश्रम को एक हेरिटेज के रूप में विकसित कर वर्तमान व आने वाली पीढियों को उनसे जानने – सीखने का मौका मिल सके।

    #द लगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर -2

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading