Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    व्यंग्य: मेरे अंदर ‘देशभक्ति’ की कमी हो गई है

    By May 20, 2019Updated:May 20, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    police- will update on
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    अंशुमाली रस्तोगी

    शरीर में कभी-कभार जैसे नमक, पानी या खून की कमी हो जाती है ठीक ऐसे ही मेरे अंदर ‘देशभक्ति’ की कमी हो गई है। बहुत कोशिश की- शहर के अच्छे से अच्छे डॉक्टर को दिखाया- लेकिन देशभक्ति वापस लौटकर नहीं आ सकी। मैं बड़ा परेशान हूं देशभक्ति के मेरे भीतर न रहने से। परेशान मैं इसलिए भी ज्यादा हूं क्योंकि देश में जिस तरह देशभक्ति का माहौल बना हुआ है, उसमें मैं कहीं ‘फिट’ नहीं बैठता।

    रह-रहकर मुझे ‘बुरे ख्याल’ घेर लेते हैं। यही सोचता रहता हूं कि यह समाज, यह दुनिया मुझ जैसे ‘अ-देशभक्त’ को स्वीकार करेगा या नहीं? शरीर में जब देशभक्ति का जज्बा ही न रहेगा फिर मैं कैसे किसी से कह सकूंगा कि हां, ‘मैं भी देशभक्त हूं’। जैसे- प्रधानमंत्री अक्सर खुद को ‘मैं चौकीदार’ कहकर संबोधित करते हैं।

    मेरे रिश्तेदार और दोस्त बताते हैं कि शरीर में देशभक्ति की कमी होना सही संकेत नहीं। ऐसे में कोई भी मुझे ‘पाकिस्तानपरस्त’ घोषित कर सकता है। वे मुझे सलाह देते हैं कि मुझे किसी ऊंचे ओझा आदि से खुद को झड़वा लेना चाहिए। कहीं ये सब ‘ऊपरी हवा’ का असर तो नहीं। जमाना खराब है किसी ने कुछ कर न दिया हो।

    हो सकता है, ऐसा ही हुआ हो! जबकि एक माह पहले मैं बिल्कुल दुरुस्त था। मेरे मन में रह-रहकर देशभक्ति के विचार आते थे। शरीर एवं आत्मा पूरी तरह से देशभक्ति से भरी पड़ी थी। एकाध दफा तो ऐसे भी हुआ है कि मैंने अपनी देशभक्ति को- जिसे जरूरत हुई- उसे दिया भी है। लेकिन आज सीन कुछ ऐसा है कि मैं देशभक्ति का भाव मेरे शरीर में न आने के लिए तरस रहा हूं। यह ठीक नहीं।

    लुत्फ देखिए, मेरे मोहल्ले से लेकर घर तक में एक से बढ़कर एक देशभक्त मौजूद हैं। उनकी देशभक्ति की मैं दाद देता हूं। ऐसा कोई मौका वे छोड़ते नहीं, जब वे अपने देशभक्त होने का प्रमाण न देते हों। उनमें से कितने तो ऐसे हैं, जो हर दूसरे सेंकड में पांच-सात आतंकियों को घर में घुसकर मार आते हैं। अक्सर सोचता हूं, इतने देशभक्त होने के बावजूद वे सीमा पर लड़ने जाने के लिए ट्राई क्यों नहीं करते?

    आजकल देशभक्ति की जैसी नदियां सोशल मीडिया पर बह रही हैं कि हर कोई बेताब-सा रहता है, अपने-अपने हाथ धोने को। सोशल मीडिया के ये देशभक्त देश के प्रति कभी-कभी इतने सेंटी हो उठते हैं कि मेरा कलेजा मुंह को आ जाता है। और मैं खुद की देशभक्ति की असफलता पर खुद को गरियाता हूं कि हाय! मैं देशभक्त क्यों न हुआ। आप चाहें तो मेरी देशभक्ति पर ‘शक’ कर सकते हैं।

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading