Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आप सारी बालाओं से मुक्त हैं क्योंकि अब तो वर्क फ्रामहोम है!

    By May 22, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 626

    हास्य व्यंग : प्रभुनाथ शुक्ल

    मित्रों ! अभी तक हम सब तीन काल जानते थे लेकिन अब एक और काल जुड़ गया है जिसका नाम है कोरोना काल। तीनों कालों का उपयोग हम अपनी सुविधा के अनुसार करते रहें हैं। लेकिन अंग्रेजी के अनुवाद में हम एक साथ सभी काल भूत, वर्तमान और भविष्य का उपयोग कर चुके हैं। यह कोरोना काल उन सभी कालों पर भारी है यानी भूतो न भविष्यति। लेकिन इस काल का हमें शुक्रिया करना होगा। कई कालों पर यह काल भारी पड़ा है। इस काल ने हमें जितनी सुविधा दी सम्भवतः किसी युग और काल में यह नहीं मिली होंगी और न मिलेगी।

    इस काल में लोगों के भीतर सूसुप्त ज्वालामुखी जैसी शांत पड़ी योग्यताएं अकस्मात प्रस्फुटित हो चली हैं। देश की 80 फीसदी आबादी तो कवि के रूप में अवतरित हुई हैं। इस योग्यताओं को सोशल मीडिया ने अच्छा प्लेटफॉर्म देकर सम्मानित किया है। हमें कोरोना काल में टिक-टाक, फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम का आभारी होना चाहिए। जिन्होंने कोरोना काल के स्वनाम धन्य कवियों को हिमालय से भी अधिक ऊचाईयों और गहराइयों तक पहुँचाया है। क्योंकि यह सुविधाएँ न उपलब्ध होती तो इन काल के कवियों का अभ्युदय सम्भव न था। हमारे सम्पादकों की चलती तो नब्बे फीसदी कवि उसमें भी अधिकांश पुरुष मित्र रद्दी की टोकरी में होते या फिर ईमानदार डाक विभाग सखेद का लिफाफा पहुँचा चुका होता।

    हमें कोरोना काल के साथ एंड्रॉयड काल का भी शुक्रगुजार होना चाहिए। क्योंकि यह काल न होता तो पवित्र कोरोना काल में बालीवुड के अमर गीत की तर्ज पर यह गीत सुनने को कहाँ मिलते। डायनासोर युग की तरह विलुप्त रहते। भला इनकी सुध कौन लेता। लेकिन इस माध्यम से कई हिंदी फिल्मों की वह थीम भी जिंदा हो गई जो प्रायः विलुप्त हो चुकी थी। ऐसे में इन कवियों के लिए ‘कोरोना पद्मश्री’ सम्मान की सुविधा शुरू की जानी चाहिए। हे! कोरोना काल। आपने कईयों का भला किया है। कितने बच्चे बेचारे इस धरतीलोक पर आगमन के बाद शायद ही जानते होंगे कि पापा नाम की वस्तु भी कैसी होती है।

    यह जानने के लिए उनके पास सिर्फ संडे का दिन होता था। लेकिन उन बेचारों की कोरोना काल ने यह शिकायत भी दूर कर दिया। लो जी संडे हो या मंडे रोज़ खाओ अंडे। अब तो तीसरा भी लॉकडाउन हो गया। कोरोना काल में सप्ताह में होने वाला संडे अब हर दिन में तब्दील हो गया है। अब पतिपरायण पत्नियों को भी इस काल ने बड़ी राहत दी है। घर की नौकरानियों पर सामत आ गई है। उनकी छुट्टी कर दी गई है। बेचारे
    ना पतिदेव झाडू- पोछे से लेकर रसोई तक की जिम्मेदारी सम्भाल ली है।

    मैडम की जमात बस फरमाइश पर फरमाइश कर रही है। पतिदेव ऐसे लूट गए है जैसे कोई ब्याय फ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बिछता है। हर रोज़ अपनी काबिलियत सोशल मीडिया पर चस्पा कर रहें हैं। लेकिन बाईयों को चिंता है कि कोरोना काल के उनकी नौकरी न चली जाय। अरे भाई जब गृहकार्य हेतु खैरात के दक्ष सुविधाएँ उपलब्ध है तो कोई बाईयों को क्यों रखेगा। मैडम लक्ष्मी जी भी खुश हैं क्योंकि आफिस से अवकाश माँगने की अब जरुरत नहीं हैं। अब पतिदेव आफिस की किसी गर्लफ्रेंड से मिलने के बहाने भी नहीं ढूँढ पा रहें हैं।

    पतिपरायण मैडम जी को बड़ा सकून है कि आजकल उनका कोई बहाना नहीं सुनने को मिल रहा है। वरना आफिस से घर देर लौटने पर सौ बहाने सुनने को मिलते थे कि अरे यार सॉरी! आफिस में आज बड़ा वर्क लोड था, बॉस रात दस बजे खुद निकले हैं। आज तो कार ही गड़बड़ हो गई। उ…? ! ट्रेन छूट गई। कम से कम सारी बालाओं से मुक्ति तो है। क्योंकि अब तो वर्क फ्रामहोम है। अब तो मैडम जी कोरोना को कुछ अधिक ही धन्यवाद करने लगी हैं। सुबह-शाम उसी को धूप-दीप देती रहती हैं। कम से कम लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी पतिदेव आफिस में छुवा-छूत की बला का पालन तो करेंगे और बालाओं की बला से तो बचे रहेंगे। इस तरह की आफत से परेशान कई पतिपारायणा चाहती हैं कि कोरोना देव की कृपा बनी रहे और आफिस या पड़ोस में उन पर किसी बालाओं की बला का जोर न चले। कम से कम किचन पुरान और कपड़े धुलने के जन्मसिद्ध अभिशाप से तो मुक्ति मिली ।

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading