Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    जनता मंहगाई से त्रस्त और नौजवान बेरोजगारी से परेशान: अखिलेश यादव

    By August 9, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 445

    अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के आह्वान पर ‘‘देश बचाओं, देश बनाओं‘‘ जनसभा को सम्बोधित किया 

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज अगस्त क्रांति दिवस पर समाजवादी पार्टी के आह्वान पर आयोजित ‘‘देश बचाओं, देश बनाओं‘‘ जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों से भारत की मुक्ति का आह्वान किया था जिसमें समाजवादियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई थी। गांधी जी ने जिस सुराज का सपना देखा था उसे पूरा करने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के समाजवादियों की है। आजादी के मूल्यों को बचाए रखना भी हमारा कर्तव्य है।

    श्री यादव जनपद फैजाबाद में राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कालेज, मड़ना, पूरा बाजार में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक श्री राजबली यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन एवं प्रतिमा अनावरण के पश्चात विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन एवं पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी लखनऊ से क्रांति रथ में साथ थे।

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। उनका कर्जमाफी और आय दुगनी करने का वादा सिर्फ वादा रह गया है। किसान और गरीब संकट में फंस गया है। 36 हजार करोड़ की धनराशि से कुछ नहीं होगा। कर्जमाफी ही एकमात्र समस्या का समाधान नहीं है। जीएसटी और नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। जनता मंहगाई से त्रस्त है और नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा तभी सार्थक होगा जब राजनीति स्वच्छ होगी।

    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में घोर अव्यवस्था है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अल्पसंख्यक दहशत में हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। संलिप्तता ने व्यवस्था परिवर्तन की ताकतों को पीछे कर दिया है और उसे कमजोर बनाया है।
    फैजाबाद में जनसभा के दौरान एक लाख से ज्यादा की भीड़ थी। नौजवानों, किसानों, महिलाओं का जनसैलाब उमड़ आया था। तमाम महिलाएं गोद में बच्चे लिये हुए थी। किसान खेती किसानी छोड़कर सभा में आए थे। गरीब आदमी भी हांफते-दौड़ते श्री अखिलेश यादव को सुनने आ रहे थे। ऐसा लगता था कि जनता अभी भी श्री यादव को ही मुख्यमंत्री मान रही हैं। उन्हें भरोसा है कि उनकी परेशानियों को श्री अखिलेश यादव ही समझते हैं और वही उनका समाधान करेंगे।

    लखनऊ से बाराबंकी होते हुए फैजाबाद पहुंचने तक के 150 किलोमीटर के दर्जनों स्थानों पर लाखों लोग जमा थे जो उनका स्वागत करने के लिए उत्साह से भरपूर थे। बरसात में भी वे अपने प्रिय नेता को देखने के लिए घंटों खड़े रहे। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा सकता है कि श्री अखिलेश यादव अब जननेता बन गए हैं। जनता को उम्मीद दिखती कि श्री यादव ही भाजपा के झूठ का पर्दाफाश कर सकते है।

    श्री अखिलेश यादव का स्वागत करने वालों में प्रमुख रहे सर्वश्री अवधेश प्रसाद, अरविन्द सिंह गोप, राजीव कुमार सिंह, राकेश वर्मा, राममूर्ति वर्मा, पवन पांडेय, पूर्व सांसद राम सागर रावत, राजेश यादव राजू, सुरेश यादव, राम सागर यादव, अशोक देव, अनूप सिंह, राहुल सिंह, लीलावती कुशवाहा, हिमांशु सिंह, अभय सिंह, फरीद महफूज किदवई, अब्बास अली जैदी रूस्दी, अनूप बारी आदि। लखनऊ सीमा पर समाजवादी छात्रसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुश्री अपूर्वा वर्मा के साथ अखिलेश जी का भव्य स्वागत किया।

    # desh bachao desh banao -samajwadi party

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading