Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बेकाबू होता आंदोलन और पुलिसकर्मियों की हड़ताल

    By June 23, 2018Updated:June 24, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555
    पंकज चतुर्वेदी
    नेशनल मिडिया बेखबर है और नक्सलवाद से पीड़ित छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस वाले हड़ताल पर हैं, वहां का प्रशासन और अफसर पुलिस वालों के परिवारों के साथ बर्बर तरीके अपना रहे हैं, औरतों को पीटा जा रहा है और जेल में डाला गया। पुलिस वालों के परिवारजनों से मुचलके भरवाए जा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों की संख्या सैंकड़ों में है जो की निरीह आदिवासियों पर नक्सल के नाम पर अमानवीयता से आजिज आ चुके हैं।
    छत्तीसगढ़ में पुलिस के परिजनों का आंदोलन थामने की सख्त प्रशासनिक कोशिशों के बीच आंदोलन दिनों दिन बेकाबू होता जा रहा है। पुलिस कर्मियों के परिवार हर जिले में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस जवानों पर कार्रवाई की गाज गिरनी शुरू हो गई है। गुरुवार को बिलासपुर में एक आरक्षक की बर्खास्ती के बाद शुक्रवार को एक हवलदार को निलंबित कर दिया गया, जबकि कई जिलों में पुलिस परिवार की महिलाओं को पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। कुछ स्थानों पर महिलाओं को बंधक भी बनाया गया। जवानों में भय पैदा करने के लिए कई के स्थानांतरण आनन-फानन में नक्सल बेल्ट में कर दिए गए हैं।
    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे निलंबित आरक्षक राकेश यादव को अंबिकापुर के सोनहत थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। राकेश पर राजद्रोह समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, कोरबा में बर्खास्त एसआइ अमृतलाल केरकेट्टा के खिलाफ भी भड़काने का मुकदमा दर्ज करते हुए 23 अन्य पुलिस कर्मियों को नोटिस थमाया गया है। रायगढ़ में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा। कोंडागांव में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के पतियों का एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने घोर नक्सल बेल्ट में तबादला कर दिया है। इसमें एक टीआइ, दो सब इंस्पेक्टर, दो एएसआइ, पांच प्रधान आरक्षक व 21 आरक्षक शामिल हैं।
    गौरतलब है कि अवकाश, वेतन-भत्तों समेत विभिन्न मांगों को लेकर अरसे बाद पुलिसकर्मियों ने फिर आंदोलन का बिगुल फूंका है, लेकिन इस बार पैंतरा बदला हुआ है। इस बार पुलिसकर्मियों के बजाय उनके परिवार के लोग मोर्चा संभाले हुए हैं।
    महिलाओं की गिरफ्तारी से मना करने पर हवलदार निलंबित : बिलासपुर में पुलिस अधिकारी से एक हवलदार उस समय उलझ गया जब प्रदर्शन करने उतरी पुलिस कर्मियों की पत्नियों को गिरफ्तार करने का उसे हुक्म दिया गया। इस पर हवलदार दिनेश तिवारी की कोतवाली टीआइ आरपी शर्मा से झड़प हो गई। तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान जांजगीर-चांपा में आंदोलन के लिए निकली पुलिसकर्मी परिवार की तीन दर्जन से अधिक महिलाओं को पकड़ कर पुलिस लाइन स्थित मल्टी स्टोरी बैरक में रखा गया है।

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading