लखनऊ, 08 जुलाई 2018। समय समय पर गरीबों की सहायता करने वाला लायंस क्लब अब भारतीय परंपरा के अनुरूप गौसेवा भी करेगा। लायंस क्लब राजधानी अनिंद ने आज निगोहा के शेषपुर गांव से इस अभियान की शुरुआत की।
इसका उद्घाटन लायंस के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोज रुहेला ने किया। वैदिक आश्रम गौशाला को उन्होंने इक्कीस सौ और राजधानी अनिंद की ओर से राकेश अग्रवाल ने इक्यावन सौ रुपये दिए। गौशाला की कोषाध्यक्ष शशि तिवारी ने यह धनराशि ग्रहण की। इसके अलावा यहां कार्य करने वाले श्रमिक अयोध्या प्रसाद की बेटी को स्नातक हेतु एक वर्ष की फीस की धनराशि दी गई।
इस अवसर पर डॉ आर सी मिश्रा,राकेश कुमार श्रीवास्तव,नरेश चन्द्र, योगेश दीक्षित,डॉ दिलीप अग्निहोत्री,धर्मेंद्र गुप्ता,गौरव अग्रवाल और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।







