Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»संस्था से

    छेड़छाड़ की शिकार लड़कियां इन्साफ न मिलने से कर रही हैं आत्महत्या

    By February 14, 2018Updated:February 14, 2018 संस्था से No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 476

    मेरी पसंद मेरा अधिकार: एक संवैधानिक अधिकार

     लखनऊ, 14 फरवरी। एडवा एवं SFI के संयुक्त तत्वाधान में “मेरी पसंद, मेरा अधिकार“ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का संचालन करते हुए एडवा जिला सचिव सीमा राणा ने कहा कि आज हमे इस विषय पर चर्चा करने की ज़रूरत पड़ी है क्योंकि आज जो अधिकार संघर्षो के बाद लड़ कर हांसिल किये गए थे उन पर भी हमला हो रहा है और औरतो की विशेष कर नयी पीढ़ी की नवयुवतियो के खिलाफ तमाम फरमान जारी हो रहे है जिसका लखनऊ एडवा सख्त विरोध करती है।
    गोष्ठी की मुख्य वक्ता सरबानी चक्रवर्ती जो जेएनयू में GSCASH कमेटी की सदस्य भी है, ने कहा कि महिलाओं के हकों पर बने तमाम अधिकार कानून प्रगतिशील महिला आन्दोलन की देन है पर आज जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसे भी छीनने की कोशिशे हो रही है। न्यायपालिका भी प्रतिगामी विचारधारा से प्रभावित हो रही है जैसे दिल्ली के फारुखी मामले में में कोर्ट ने उन्हें यह कह कर बरी किया कि पीड़िता की “न“ में दम नहीं है तो वो “हाँ” ही दी होगी। एक सकारात्मक पक्ष यह है कि पिछड़ी सामंती मानसिकता की सोच रखने वाली ताकते जितनी हमलावार हो रही है उतना ही प्रतिरोध भी बढ़ रहा है जैसे BHU की लड़कियों ने सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्ज किया।
    उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में लगातार लड़कियों पर हिंसा होने के मामले काफी बढ़ गए है। छेड़छाड़ की शिकार लड़कियां इन्साफ न मिलने की स्थिति में आत्महत्या तक कर रही है। सरबनी चक्रवर्ती ने कहा कि केवल कानून से ही न्याय नहीं मिलेगा बल्कि उसके लिए एक पिछड़ी मानसिकता के खिलाफ एक मुकम्मल लडाई लड़नी होगी।
     SFI के लखनऊ जिला अध्यक्ष अनुपम यादव ने लविवि में प्राक्टर द्वारा जारी किये गए सर्कुलर का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह एक तुगलकी फरमान है जिसमे आदेश दिया गया है कि लड़के लडकियां वेलेन्टाइन डे पर परिसर ना आये और चेतावनी दी है यदि वे आये तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। एक लोकतान्त्रिक देश में व्यस्को के संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है जो अति निंदनीय है।
    प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग अपने वक्तव्य में खाप पंचायतो द्वारा सुप्रीम कोर्ट की सरकार के बाद पंचायतो द्वारा जारी किये गए फरमानों कि वे न बेटी पैदा होने देंगे और न ही पढने देंगे की सख्त निंदा की, उन्होंने आगे कहा कि पित्रसत्तात्मक समाज में जन्म से ही लड़कियों के पसंद के अधिकार को कुचला जाता है और आज ऐसी ही सोच के लोग सत्ता पर काबिज है जो लड़कियों और महिलाओं को बर्बर मध्ययुगीन समाज वापस ले जान चाहते है। एडवा इन ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए संकल्पबद्ध है। उक्त गोष्ठी में बड़ी संख्या में डिग्री कालेज की छात्राओं ने हिस्सेदारी की |इस गोष्ठी का आयोजन एडवा प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग ने किया।

    Keep Reading

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Theatre blast in Maghar: A 4-day theatrical journey from Premchand to Ahilyabai!

    मगहर में रंगमंच का धमाका: प्रेमचंद से अहिल्याबाई तक 4 दिन की नाट्य यात्रा!

    Lucknow resonated with the power of women: their skills created history, opening new avenues for earning from home!

    महिलाओं की ताकत से गूंजा लखनऊ: हुनरमंदी ने रचा इतिहास, घर बैठे कमाई के नए रास्ते खुले!

    Mamta Charitable Trust

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने लिया एक लाख कंबल वितरण का संकल्प

    शालिनी सिंह पटेल की पहल पर मिल सकता है बांदा की बेसहारा महिलाओं मकान

    रोटरी क्लब बाराबंकी के औपचारिक दौरे पर पहुंचे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परितोष बजाज

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading