Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    गंगा को बचाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे: मुख्यमंत्रीे

    By August 9, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 539

    होमगार्ड्स स्वयं सेवकों के माध्यम से 25 जनपदों में सभाएं आयोजित कर जन चेतना जागृति करने का प्रयास होगा

    लखनऊ: 09 अगस्त 2017, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि दुनिया की प्राचीनतम संस्कृति की पहचान गंगा को बचाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। उन्होंने गंगा को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि साक्षी बताते हुए कहा कि इसकी स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखने का दायित्व प्रत्येक नागरिक को उठाना होगा। उन्होंने आजादी के बाद गंगा की सफाई के लिए पहली बार पृथक मंत्रालय बनाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र की वर्तमान सरकार भावनात्मक लगाव के साथ गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए प्रयास कर रही है।
    मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर होमगार्ड्स संगठन द्वारा आयोजित ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने जनपद बिजनौर से बलिया तक प्रस्तावित इस यात्रा की सरहाना करते हुए कहा कि इससे आम जनता, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों, नौजवानों, किसानों, छात्र-छात्राओं एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों को ‘नमामि गंगे परियोजना’ से जोड़ने में सफलता मिलेगी। ज्ञातव्य है कि यात्रा के दौरान प्रदेश के गंगा प्रवाह क्षेत्र के 25 जनपदों में एक लाख से अधिक होमगार्ड्स स्वयं सेवकों के माध्यम से सभाएं आयोजित कर जनचेतना जागृति करने का प्रयास किया जाएगा। यह यात्रा 06 सितम्बर, 2017 को समाप्त होगी।
    योगी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जुलाई, 2014 में ‘नमामि गंगे’ परियोजना की शुरूआत की गई, जिसमें गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए 05 जुलाई, 2017 से अभियान चलाकर 01 करोड़ 30 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। अधिकांश रोपित किए गए वृक्ष पाकड़, आम, बरगद, नीम, पीपल, अशोक आदि औषधीय एवं परम्परागत प्रजातियों से सम्बन्धित हैं। उन्होंने कहा कि 25 जनपदों के उन 1,627 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया गया जो, गंगा के किनारे अवस्थित हैं।
    इसके साथ ही, विभिन्न टेनरियों, गन्दे नालों एवं सीवर के माध्यम से गंगा में प्रवाहित होने वाली गन्दगी को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा गम्भीरता से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन एस0टी0पी0 एवं आवश्यकतानुसार नई एसटीपी को प्रस्तावित कर इन्हें शीघ्र पूरा कराने का काम किया जा रहा है। गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता के लिए राज्य सरकार द्वारा एक प्रभावी समाधान योजना पर कार्य किए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसे केन्द्र सरकार की मदद से पूरा किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री जी ने आम जनता का आह्वाहन किया कि गंगा में किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री एवं अन्य प्रकार के ठोस अपशिष्ट कतई न डाले जाएं। उन्होंने नागरिकों को उनकी जिम्मेदारी का ध्यान दिलाते हुए कहा कि नदियों की स्वच्छता हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के विकास से सीधे जुड़ी है। इसलिए इस मामले में सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। उन्होंने गंगा के दोनों तटों पर बड़े पैमाने पर परम्परागत एवं औषाधीय पौधों के रोपण का आह्वाहन करते हुए कहा कि एक वर्ष में केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा जनता की सहभागिता का परिणाम दिखाई पड़ने लगेगा। उन्होंने गंगा की स्वच्छता को लेकर होमगार्ड्स संगठन द्वारा आयोजित ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य से संगठन के जीवन्तता का प्रमाण मिलता है। यदि उत्तर भारत में गंगा व यमुना जैसी नदियां न होती तो, यह क्षेत्र रेगिस्तान में तब्दील हो जाता। प्रकृति की कृपा से ऐसी नदियां यदि इस क्षेत्र में हैं तो, इन्हें बचाने का दायित्व भी यहां के लोगों का ही है।
    योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार सहित सभी हितधारकों को वर्ष 2019 में गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम पर प्रयाग में आयोजित होने वाले अर्द्धकुम्भ तक गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए कृतसंकल्पित होना होगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करते हुए गन्दे नालों एवं अन्य प्रकार के कचड़ों को गंगा में प्रवाहित करने से रोकना होगा। बाद में मुख्यमंत्री जी ने झण्डी दिखाकर ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ को रवाना किया, धन्यवाद ज्ञापन होमगार्ड्स राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अनिल राजभर ने किया।
    इससे पूर्व, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से प्रधानमंत्री जी के मिशन को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
    इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, प्रमुख सचिव होमगार्ड विभाग श्री कुमार कमलेश तथा डीजी होमगार्ड डाॅ. सूर्य कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं होमगार्ड्स संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

    # Namami Gange # save ganga water in up

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading