Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    देश में लड़कियां न मां की कोख में सुरक्षित, न जन्म लेने के बाद!

    By July 20, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 774

    राह चलती लड़की से छेडख़ानी। छेडख़ानी का विरोध करने पर लड़की पर तेजाब फेेंका। इकतरफा प्रेम के मामले में दिनदहाड़े लड़की की हत्या। लड़की को मनचलों ने बस से फेेंका। गुंडों का विरोध करने पर लड़की को चलती ट्रेन से फेेंका। ये खबरें भारत के किसी भी प्रदेश से, किसी भी दिन, किसी भी वक्त की मानी जा सकती हैं, क्योंकि ये खबरें कभी पुरानी नहीं पड़तीं। छेडख़ानी और अपमान के प्रसंग निरंतर घटित होते रहते हैं। कभी तीन साल की मासूम बच्ची का बस ड्रायवर यौन उत्पीडऩ करता है, कभी 70 साल की वृद्धा से बलात्कार होता है, कभी निर्भया जैसे सामूहिक बलात्कार कांड होते हैं।

    इस देश में लड़कियां न मां की कोख में सुरक्षित रह गई हैं, न जन्म लेने के बाद। हर तरफ पैने दांत और नाखून लिए, लार टपकाते भेडि़ए इस तरह घूम रहे हैं कि लड़कियां न घर की चारदीवारी के भीतर महफूज हैं, न भरे बाजार में। रोजाना जिस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, उससे लगता है कि भारत में केवल देवी प्रतिमाएं ही सुरक्षित हैं, जीती-जागती लड़कियों के लिए यह देश बेहद असुरक्षित है। शायद ही कोई दिन बीतता हो जब बलात्कार की कोई खबर न आती हो।

    निर्भया कांड के बाद से बलात्कार के साथ-साथ छेडख़ानी रोकने के लिए भी कड़े कानून बनाने की बात कही गई। जगह-जगह इतने प्रदर्शन नारी के सम्मान के लिए हुए कि लगा अब सचमुच समाज बदलाव की ओर बढ़ेगा। लेकिन जैसे सड़े-गले पानी में कितना भी इत्र क्यों न डालें, दुर्गंध आती ही रहेगी, वही हाल हमारे समाज और लोगों की मानसिकता का है। एक लड़का, जो वंश को बढ़ाएगा, उसकी चाह में दो, तीन, चार लड़कियां पैदा करने से गुरेज नहीं किया जाता। लड़का पैदा करने का मकसद पूरा होता है, लेकिन उसे सभ्य इंसान बनाने की चिंता नहीं की जाती।

    लड़कियों को बचपन से नसीहतों का पहाड़ा रटवाया जाता है और लड़कों को मनमानी करने के लिए छोड़ दिया जाता है। लैंगिक भेद की इस मानसिकता के कारण ही छेडख़ानी और बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं। लैंगिक भेद की कुल्हाड़ी समाज ने अपने पैर पर मार ही ली है, राजनीतिक दल और सत्तारूढ़ सरकारें भी इस दिशा में किसी सुधार की इच्छुक नहीं दिखती हैं।

    नरेन्द्र मोदी और अरविंद केजरीवाल दोनों ने अपने चुनावों में नारी सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया और कांग्रेस को हमेशा आड़े हाथों लिया। अब इनके शासन में भी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं, यह सच सामने आ रहा है। दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 19 साल की मीनाक्षी को दो भाइयों ने 35 बार चाकुओं का वार कर हत्या कर दी, वो लड़की लहूलुहान सरेआम मदद के लिए भागती रही, चिल्लाती रही, उसकी मां उसे बचाने आईं तो उसे भी चाकू मारा गया, ये सब तमाशा लोग देखते रहे। कोई मदद के लिए नहीं आया। भीड़ ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई कि चाकू मार रहे लोगों को मिलकर रोकेें या पुलिस को मदद के लिए बुलाएं। अगर इन दो लोगों के साथ भीड़ को किसी को पीटने के लिए कहा जाता तो कई मुट्ठियां तन जातीं। मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया और केेंद्र व दिल्ली के बीच चल रही तनातनी को नई सांसें मिल गईं।

    पुलिस की भूमिका पर भी नए सिरे विचार की आवश्यकता दिख रही है। देश के तमाम राज्यों में पुलिस का रवैया बेहद नकारात्मक हो गया है। शरीफ, सीधा-सादा इंसान पुलिस वालों से डरकर रहता है और गुंडे-बदमाशों का दुस्साहस बढ़ रहा है। पुलिस और कानून-व्यवस्था मजबूत हो तो शायद लड़कियां थोड़ी सुरक्षित महसूस करें।

    बीड़ी सिंह

     

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading