Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    ओखी के कहर के बीच, पंचतत्त्व में विलीन हुये शशि कपूर

    ShagunBy ShagunDecember 5, 2017 बॉलीवुड No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694

    अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान भी हुये शामिल अंतिम संस्कार में

    मुंबई,05 दिसम्बर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन सोमवार शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 79 वर्षीय अभिनेता पिछले कई सालों से किडनी से जुड़ी समस्या से गुजर रहे थे। शशि कपूर के निधन की खबर सुनते हैं बीते रोज अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल,रानी मुखर्जी समेत कपूर खानदान के कई सितारों उनके घर पहुंचे। वहीं, मंगलवार को तेज बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर से सातांक्रूज हिंदू शमशानघाट ले जाया जा रहा है।

    पिता के अंतिम संस्कार के लिए शशि कपूर के बेटे करण कपूर और बेटी संजना यूएस से मुंबई आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन,शाहरुख खान,अभिषेक बच्चन,सैफ अली खान,संजय दत्त, अनिल कपूर,नसीरुद्दीन शाह,रतना पाठक शाह समेत कई सेलेब्स शशि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शशि कपूर के निधन के बाद से उनक यादगार संवाद दीवार मूवी का मेरे पास मां है। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    बता दें,18 मार्च 1938 को पृथ्वी राज कपूर के घर में जन्मे शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया था। 1961 में वह फ़िल्म धर्म पुत्र से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे, फ़िल्म ‘चोरी मेरा काम’,’फांसी’,’शंकर दादा’,’दीवार’,त्रिशूल,’मुकद्दर’,’पाखंडी’,’कभी-कभी’ और ‘जब जब फूल खिले’ जैसी करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था। जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 मल्टीस्टारर फिल्मों के हिस्सा बने थे। दीवार’ फिल्‍म में उनका डायलॉग ‘मेरे पास मां है’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। उनकी मौत के बाद से सोशल पर सबसे अधिक ट्रेड कर रहा है।

    शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे। साल 2015 में उन्हें 2014 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे। वे बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार के तौर पर पहचाने जाते थे और बॉलीवुड की हर खूबसूरत और सुपरहिट हीरोइन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की।

    Shagun

    Keep Reading

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading