Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    परीक्षा के दिनों में ऐसे रखें बच्चों का ख्याल

    By March 14, 2018 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    गरिमा कला

    आज की हमारी तनाव से भरी आधुनिक जीवनशैली ने बच्चों की याददाश्त पर बहुत बुरा असर डाला है। जरूरत से अधिक पढ़ाई का बोझ, मां-बाप की अपेक्षाओं का दबाव, अरुचिपूर्ण कार्य, जंक एवं फास्ट फूड कल्चर, भय, घबराहट तथा पर्याप्त शारीरिक व्यायाम में कमी आदि ने उनके चेहरे की मासूमियत खिलखिलाहट तथा बचपन को छीन लिया है।

    रोज पन्द्रह से बीस मिनट तक योग की सरल क्रियाओं के अभ्यास से उनके जीवन में बचपन फिर से वापस आ सकता है। साथ में यदि थोड़ा-सा खानपान पर भी ध्यान दिया जाए तो उनकी स्मरण शक्ति में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। ये व्यायाम बच्चों की जीवनशैली का हिस्सा बनें इसके लिए आपको भी मेहनत करनी होगी।

    Related image

    याददाश्त बढ़ाने के लिए हर दिन 3 से 5 मिनट तक उज्जयी प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इसकी विधि इस प्रकार है-
    पालथी मारकर सीधा कर बैठ जाइए। आंखों को बंद कर नाक से एक गहरी तथा धीमी श्वास लीजिए। यह क्रिया 3 से 5 मिनट तक दोहराएं।

    ध्यान लगाएं

    मानसिक तनाव, चिंता, बोझ, उदासी, अरुचि, ऊब तथा मन की चंचलता को मिटाने के लिए ध्यान बहुत अच्छी दवा है। इसके लिए बस 5 मिनट पालथी मारकर बैठ जाइए। आंखें बंद कर सामने की ओर मन को एकाग्र कीजिए। अंधेरा या प्रकाश जो भी दिखे उसे देखते रहिए। बच्चा ये सभी व्यायाम करे, इसके लिए आपको भी उसका नियमित रूप से साथ देना होगा।

    जल्दी सोएं, जल्दी उठें

    अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए बच्चों को सुबह जल्दी सो कर उठाइए। रात में 9 या 10 बजे तक सुला दीजिए। दिन में सोना कम करवा दीजिए। एक घंटे प्रतिदिन कोई एक अपनी रुचि का खेल खेलने दीजिए। बच्चा शारीरिक रूप से सक्रिय रहेगा तो मानसिक रूप से भी मजबूत बनेगा

    पोषण का उपहार

    • सुबह नाश्ते में बच्चे को अंकुरित अनाज, मूंग, चना तथा मौसमी फल दें। पांच बादाम तथा पांच मुनक्के रात को पानी में भिगो दीजिए और सुबह उन्हें बच्चों को खिलाएं। सुबह जंक फूड ना दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो पढ़ाई में भी मन लगेगा।
    • परीक्षा के दिनों में बच्चों को भरपूर आयरन और प्रोटीन युक्त भोजन की जरूरत होती है। बच्चों को वसायुक्त, तला-भुना और भारी खाना देने से बचें। ऐसे खाने से बच्चे को ऊर्जा तो मिलेगी नहीं, लेकिन वह सुस्त जरूर हो जाएगा। थोड़ी-थोड़ी देर में उसे कुछ न कुछ खाने के लिए देती रहें।
    • बच्चे को पानी और जूस भी लगातार देती रहें। जूस में नमक मिलाकर दें, ताकि बच्चे के शरीर में पानी की कमी न होने पाए। जितना हो सके उसे तरल पदार्थ और पोषणयुक्त पदार्थ दें।
    • डॉंक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य और संतुलित आहार से दिमाग तो तेज होता ही है, साथ ही उससे फिटनेस भी बेहतर होती है।
    • बच्चे को नियमित रूप से दूध या दूध से बना कोई ड्रिंक पीने के लिए दें।

    Keep Reading

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    Home Guard Exam: Over 2.5 Million Candidates; Zero Scope for Cheating; Yogi Government Takes Strict Action.

    होमगार्ड परीक्षा : 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, नकल की कोई गुंजाइश नहीं, योगी सरकार का सख्त एक्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading