Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    बीबीएयू लखनऊ के एक और दलित शोध छात्र पर हुआ जानलेवा हमला

    By April 30, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 896

    लखनऊ, 30 अप्रैल। छात्र हित की बात करने वाले दलित शोध छात्र बसंत कनौजिया पर बीती 28 अप्रैल की रात सुनियोजित ढंग से हमला हुआ। चार अज्ञात हमलावरों ने उनकी साइकिल रोक कर उनपर जानलेवा हमला किया, जिसमे वो बाल -बाल बच गए। हमलावर उन्हें धमकी देते हुए भाग निकले। बसंत ने इस हमले की सूचना फिलहाल आशियाना पुलिस चौकी को दे दी है।

    बताया जाता है कि श्री कनौजिया 28 अप्रैल की रात मानक नगर से एक समारोह को अटेंट करके लौट कर अपने दोस्त के यहाँ विवि के गेट नंबर 2 से जा रहे थे कि तभी अचानक 3-4 हमलावर ने उन्हें घेर कर साइकिल से गिरा दिया और लात घूसों से पीटा। श्री कनौजिया के अनुसार हमलावरों ने अपने मुँह को गमछे से ढक रखे थे। इसके अलावा हमलावरों ने उन्हें धमकी भी दी कि ‘अगली बार जान से जायेगा तू’!

    बसन्त विरोधियों के निशाने पर क्यों ?

    कहा जाता है कि इतिहास के शोधार्थी बसंत कनौजिया विवि के अंदर हो रही कई सारी अनियमितताएं, भ्रष्टाचार, एससी/ एसटी छात्रों के शोषण के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। जिसमें अभी हाल में विवि प्रशासन ने बाबासाहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा को ग्रिल या जेल में कैद कर दिया था। 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का प्रोग्राम था। तब 13 अप्रैल को बंसत ने विवि प्रशासन के सामने छात्रों सहित धरने पर बैठ कर बाबा साहब को मुक्त कराने के लिए प्रयास किया जिससे वह लोगों के निशाने पर आये?

    कहा तो यह भी जा रहा हैं कि विवाद करने वाले छात्र आपस के ही थे, लेकिन इस शक की संभावना से इंकार भी नही जा सकता है। क्योंकि एक साल पहले भी विवि के सक्रिय छात्र श्रेयात बौद्ध के ऊपर भी ऐसे कातिलाना हमला हुआ था। जिसमें अपने ही कुछ छात्रों ने मुखबिरी की थी।

    # BBAU Lucknow #BBAU

    Keep Reading

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading