Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    निलंबन पर कार्रवाई

    ShagunBy ShagunDecember 2, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही राज्यसभा में 12 सदस्यों के निलंबन और उस पर विपक्ष की प्रतिक्रिया से हंगामे की स्थिति बन गई है। सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने सांसदों के आचरण को गलत ठहराते हुए निलंबन वापस लेने से इंकार कर दिया है।

    मंगलवार को दिन भर हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं चल सकी। ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा होता है कि जो संसद देश चलाने के लिए नियम-कायदे बनाने की जगह है, वह लगातार बाधित क्यों चल रही है।

    ध्यान रहे कि राज्यसभा ने एक नोटिस के माध्यम से सूचित किया कि मानसून सत्र के आखिरी दिन कई दलों से 12 सांसदों ने न केवल हंगामा किया बल्कि सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ जानबूझ कर हिंसा करने की कोशिश की। इसके बाद इस सत्र में संबंधित सांसदों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। वैसे तो अलग-अलग वजहों से सांसदों के निलंबन के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन इस बार की कार्रवाई को भिन्न रूप में इसलिए देखा जा रहा है कि इन सबके खिलाफ पिछले यानी मानसूत्र सत्र के दौरान अनुशासन भंग करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

    ऐसे में सहज ही प्रश्न उठता है कि पिछले सत्र में हए हंगामे के बाद और इतनी अवधि बीत जाने पर इस तरह की स्थितियों से बचने के लिए कोई हल निकालने के लिए सरकार और विपक्षी दलों के बीच क्या कोई संवाद हुआ ताकि भविष्य में ऐसे हालात न पैदा हों। अब राज्यसभा में हुई कार्रवाई के बाद स्वाभाविक ही विपक्षी दलों के बीच क्षोभ पैदा हुआ है और वे सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पूरे सत्र के बहिष्कार की बात भी की है।

    अगर सरकार भी अपनी जिद पर अड़ी रहती है और सदन के बाधित रहने या एकपक्षीय तरीके से चलने के हालात बनते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि संसद के कामकाज में लोकतंत्र कितना बचा रहेगा। सच तो यह है कि पिछले कुछ समय से सदनों का कामकाज जिस तरह से बाधित हो रहा है, उसका दूरगामी असर भी देखने को मिल सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    किर्गिस्तान में इस्सिक-कुल पर तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र का शुभारंभ किया गया

    July 4, 2026

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading