Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    महारथी का जाना

    By September 26, 2018Updated:September 26, 2018 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596
    अमिताभ श्रीवास्तव
    अजीब इत्तिफ़ाक़ है कि बीते इतवार की दोपहर हम कुछ लोग सिनेमा पर बात करते हुए पारिवारिक फ़िल्मों की संख्या में आती कमी पर चर्चा के दौरान समाज में बुज़ुर्गों की हालत की तरफ़ मुड़े थे और उस बातचीत के क्रम में अचानक मेैंने जसदेव सिंह से हुई मुलाक़ातों, उनकी उदासियों का ज़िक्र किया था। 2010 में दिल्ली में हुए काॅमनवेल्थ खेलों पर विशेष आयोजन के सिलसिले में हमने अपने चैनल के लिए जिन खेल विशेषज्ञों को अनुबंधित किया था, जसदेव सिंह और नरोत्तम पुरी भी उनमें थे। रेडियो कमेंट्री के दौर से लेकर टीवी कमेंट्री तक में झंडे गाड़ चुके इन दोनों महारथियों से रूबरू मिलना और उनसे बात करना एक सपने के सच होने जैसा था। नरोत्तम पुरी जहाँ एक बहुत शालीन प्रोफ़ेशनल थे।
    वहीं जसदेव जी में काम पर फ़ोकस के साथ साथ कैमरे से इतर बातचीत में बहुत आत्मीयता भी रहती थी। जसदेव जी उन दिनों दिल्ली-जयपुर की आवाजाही करते थे । बतरस के शौक़ीन थे। वीडियोकाॅन टावर के सातवें फ़्लोर पर वह हमारे पास समय से थोड़ा पहले ही आकर बैठ जाते थे और फिर हमारे लिए अपनी गुज़री हुई ज़िंदगी की किताब के पन्ने पलटते रहते थे। कैसे महात्मा गांधी की अंतिम यात्रा की कमेंट्री करते मेल्विल डिमैलो को सुना, कमेंट्री का चस्का लगा, फिर 26 जनवरी की परेड, नेहरू की अंतिम यात्रा से लेकर एशियाड 82 तक के क़िस्से सुनाते रहते थे। हमारे लिए वह सब किसी ख़ज़ाने से कम नहीं था।
    जसदेव सिंह जी पद्म भूषण से सम्मानित थे, ओलंपिक खेलों में कमेंट्री के लिए भी विशेष तौर पर सम्मानित किये गये थे मगर सरकारी स्तर पर उपेक्षा का दर्द बातचीत के बीच में अक्सर उभर आता था। अपने स्वास्थ्य, बढ़ती उम्र, अकेलेपन वग़ैरह को लेकर चिंताएँ भी साझा करते थे। बातों बातों में उन्होंने यह इच्छा जताई कि वह अपनी आत्मकथा ‘मैं जसदेव सिंह बोल रहा हूँ’ पर आधारित टीवी शो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह भी मालूम था कि न्यूज़ चैनल पर क्रिकेट के अलावा खेल में कुछ चलता नहीं । जब पूछा कि कामनवेल्थ खेलों में कमेंट्री क्यों नहीं कर रहे, तो अपनी चिरपरिचित मुस्कुराहट के साथ ग़ालिब का मशहूर शेर कहा –
    बाज़ीचा ए अत्फाल है दुनिया मेरे आगे 
    होता है शबोरोज़ तमाशा मेरे आगे

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading