Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    दुःखों का पहाड़ भी नहीं हिला सका हौसला श्वेता का, मिले 4 स्वर्ण पदक व एक नगद पुरस्कार

    By December 9, 2017Updated:December 9, 2017 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 779

    लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में श्वेता को मिले 4 स्वर्ण पदक व एक नगद पुरस्कार

    लखनऊ 09 दिसम्बर। हौसले कभी भी हालात की परवाह नहीं करते। आगे बढ़ने का जज्बा हो तो पथरीले पथ पर भी कदम बढ़ाते हुए पथिक मंजिल हासिल कर ही लेता है। लखनऊ विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में आज चार स्वर्ण पदक व एक नगद पुरस्कार पाने वाली एम. ए. संस्कृत की मेधावी छात्रा श्वेता गुप्ता ने ऐसा ही कर दिखाया है।

    मोहनलालगंज के गरीब किसान घर की बेटी श्वेता गुप्ता के संघर्ष और सफलता की कहानी उन तमाम छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक व अनुकरणीय हैं
    जो गरीबी व संसाधनों के अभाव में कठिन परिश्रम कर ना केवल अपनी पढाई का प्रबंध करते हैं बल्कि परिवार का भी भरण-पोषण करते हैं।
    श्वेता का निजी जीवन दुश्वारियों से भरा है। गरीबी से जुझते परिवार में पिता का सहारा बनने को स्नातक की पढाई बीच में ही छोड़ उसने निजी संस्थानों में कंप्यूटर टाइपिंग की नौकरी की। दो छोटे भाई और एक छोटी बहन की पढाई का प्रबंध करते हुए उसने बीते दो बरस पहले अपनी छूटी हुई आगे की पढाई फिर से शुरू की। श्वेता ने संस्कृत विषय से एम. ए. में दाखिला लिया। एक तरफ पढाई की धुन तो दूसरी तरफ उसकी निजी जिंदगी एक के बाद एक इम्तिहान ले रही थी। ह्रदयाघात से पिता चल बसे। अब तो पूरा घर उसी पर आश्रित हो गया। शोकाकुल परिवार और खुद को कुछ उबार पाती कि इससे पहले पिता की मौत में मां बेहोश होकर गिरी जिससे उसकी कमर की कई हड्डियाँ टूट गई। अब तो उसकी जिम्मेदारी और भी जटिल है गई।
    इन विकट परिस्थितियों में श्वेता लक्ष्य से डिगी नहीं। लखनऊ विश्व विद्यालय एम. ए. संस्कृत में उसने चारों सेमेस्टर में विश्वविद्यालय टॉप किया। सफलता का कारवां यही नहीं थमा बल्कि “नेट” परीक्षा में भी सफलता हासिल की। श्वेता को वर्ष 2017 में एम. ए. 1st to 4th सेमेस्टर में 83. 36% अंक हासिल कर संस्कृत की श्रेष्ठ छात्रा होने के लिए कु. विमला पुरी स्वर्ण पदक, एम. ए. प्रथम व एम. ए. फाइनल में संयुक्त रूप से सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए श्रीमती चंद्रादेवी एवं श्री राधाकृष्ण अरुणवंशी स्वर्ण पदक, एम. ए. द्वितीय में वैदिक ग्रुप परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने के लिए श्रीमती चंद्रकली पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक एवं एम. ए. में सभी सेमेस्टर में छात्रा के रूप में सर्वाधिक अंक प्रतिशत के लिए श्रीमती इंद्राणी देवी स्मृति नगद पुरस्कार से आज सम्मानित किया गया।
    राजा सर हरनाम सिंह, सर Harcourt butler gold medal। ये चौथा गोल्ड मेडल दिया गया।
    श्वेता की इस असाधारण प्रतिभा और कीर्त पर हम सब को नाज है। शाबाश श्वेता आप सच्चे अर्थो में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल हैं। आप पर देश गर्व कर रहा है।

    संघर्षों से सुनहरे शिखर तक श्वेता

    4 स्वर्ण मैडल व एक नगद पुरस्कार पाने वाली मोहनलालगंज की एक गरीब किसान परिवार के घर की लड़की श्वेता गुप्ता पर आज पूरे लखनऊ को नाज है, पर उसके संघर्ष की कहानी में दुःखों का पहाड़ है- पिता के कंधों का बोझ कम करने के लिये स्नातक की पढ़ाई बीच में छोड़कर प्राइवेट संस्थानों में कम्प्यूटर टाईपिंग का काम शुरू किया, दो छोटे भाईयों व एक छोटी बहन को पढ़ाने के बाद पिछले दो वर्षों से फिर उसने आगे की पढाई शुरू की, फिर एमए में भी एडमिशन ले लिया विषय संस्कृत रखा।

    इसी दौरान पिताजी की हार्टअटैक से मौत हो गई और इस सदमें से माँ बेहोश कर गिरीं उनकी कमर की कई हड्डियां टूट गईं, पारिवारिक बोझ और समय की इस निर्दयी मार को सहन करते हुए उसने चारों सेमेस्टर में युनिर्वसिटी टाप किया साथ ही नेट का एक्जाम भी क्वालीफाई किया। पर वह शायद इसलिये खुश नहीं कि उसकी खुशी में खुश होने वाले उसके पिता उसके साथ नहीं हैं और माँ की हालत भी खास सही नहीं है।

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading