Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    बातें भूत प्रेत की: उस मटकता भूत ने हमें रास्ता भटका दिया और शाम तक हमें रास्ता न मिला ?

    ShagunBy ShagunOctober 30, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 804

    अनसुना किस्सा : अनुराग प्रकाश

    काफी पुरानी बात है सर्दियों में एक रात दुधवा टाइगर रिजर्व के पास बंसी नगर गांव में अपने घर के बाहर बैठा आग ताप रहा था। मेरे साथ कुछ ग्रामीण भी बैठे थे। जंगल की बातें चल रही थी तब उनमें से एक ने भूत प्रेत की कहानियों के ऊपर बातचीत शुरू कर दी।
    तभी उनमें से एक ने कहा कि मैं आपको अपनी एक घटना बताता हूं। हम चार लोग जंगल से सूखी लकड़ी बीनने गए थे । जंगल के अंदर हम लोग बातें करते हुए साथ-साथ आगे बढ़ रहे थे।

    जंगल में खड़ी हुई खागर (बड़ी घास) को हम हाथ से हटाते आगे बढ़ रहे थे। तभी एक जगह की खागर को हमने जैसे ही हटाया तो थोड़ी दूर पर हमें एक बाघ बैठा दिखाई दिया जिसने एक जंगली सूअर का शिकार किया हुआ था । उसका पूरा मुंह खून से लाल हो रहा था बहुत खौफनाक लग रहा था वो मानो साक्षात मौत।

    उस बाघ को देखकर हम लोगों की रूह कांप गई। हम लोगों ने सोचा अब तो हम लोगों की जान गई। लेकिन बाघ अपने शिकार को खाने में इतना मस्त था कि वह अपनी जगह से हिला तक नहीं। हम लोग उसे देखने के बाद घबराकर पीछे होते गए और उसके बाद जिसको जिधर रास्ता मिला वो उधर भागा। इसी भगा दौड़ी में हम लोग अलग-अलग हो गए है दो लोग अलग और दो लोग अलग ।
    घबराहट में भगाने के चक्कर में हम लोग जंगल के अंदर की तरफ निकल गए और वहीं पर हमें जंगल के भूत जिसे हम मतकटा कहते हैं , ने हमें पकड़ लिया । उसने हमारी मति काट दी थी। हम चाह कर भी जंगल से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

    हम जंगल में लगातार चलते जा रहे थे थकान और भूख प्यास से हमारा बुरा हाल हो रहा था। पानी तो एक जगह तालाब में हमें मिल गया था लेकिन खाने की कोई चीज ना मिली हमें जंगल में और हम जिधर भी चल रहे थे हमें रास्ता नहीं मिल रहा था। पूरा दिन भटकने के बाद शाम को हम हताश होने लगे और हमने सोचा अंधेरा होने से पहले हम किसी पेड़ पर बैठ कर रात काट लेंगे और सुबह फिर जंगल से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे।

    हम ये सब सोच ही रहे थे तभी हमें कुछ दूर एक साइड से बस के हॉर्न की आवाज सुनाई दी । तब हम समझ गए कि अब रोड हमारे पास ही है। हम तेजी से उस ओर चले और कुछ मिनट में ही हम गौरीफांटा मैंन रोड पर आ गए थे। घबराहट में बस को रुकवाने के लिए हम लोग बीच रोड में आ कर खड़े हो गए। तब बस वाले ने बस रोकी और हमें उसमें बैठा लिया। तब जाकर हम घर वापस आ पाए ।
    जिसे वह लोग मतकटा भूत मानते हैं असल में वह दिशा भ्रम होता है । जंगल में अगर हम एक बार भटकते हैं और हमें जंगल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हमारा बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है । लेकिन गांव वाले इस स्थिति को कहते हैं कि हमें मत कटे भूत ने पकड़ लिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading