Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    अदब के शहर में मुस्तैद थे तमिलनाडु के टप्पेबाज

    ShagunBy ShagunOctober 15, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 941

    कृष्णानगर पुलिस ने पांच को दबोचा, गैंग के कुछ सदस्य पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, बाकी की तलाश, नगदी, नशीली गोलियां, मोबाइल, आॅयल व 10-10 कई नोट बरामद


    लखनऊ 15 अक्टूबर। शायद आपको जानकारी होगी या फिर अखबारों में पढ़ा होगा कि 10 रुपए का नोट नीचे गिरे होने या फिर गाड़ी से तेल टपने की बात कहकर कार चालक को झांसे में लेने के बाद अंदर रखा सामान उड़ा दिया गया, ऐसी न जाने टप्पेबाजी की कितनी घटनाएं राजधानी में आम हो चुकी थीं। शनिवार को कृष्णानगर पुलिस के हत्थे पांच ऐसे टप्पेबाज आए तो ये बात और पुख्ता हो गयी कि टप्पेबाजी की ज्यादातर घटनाएं तमिलनाडु का गैंग ही करता है। फिलहाल पांच टप्पेबाज गिरफ्त में आए हैं। उनकी माने तो गैंग में बच्चों के अलावा महिलाएं भी हैं। जो होटल में ठहरकर दिन भर शहर में घूम-घूमकर ठगी की घटनाएं करते थे। अब गैंग के बाकी सदस्यों को तलाशा जा रहा है।

    ऐसे गैंग की तलाश में जुटे प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में उन्होंने तमिलनाडु के चित्रापल्ली में रहने वाले कई ऐसे लोगों को दबोचा था, पर गैंग के बाकी सदस्य नहीं मिले थे। उनकी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दरोगा दरोगा प्रभाशंकर सिंह, सौरभ तिवारी, भरत पाठक, सिपाही सुनील राय, प्रमोद पाण्डेय व अनीस कुमार तलाश में थे। शुक्रवार रात उनकी गिरफ्त में सरवन, विक्की, मलईवासन, राजकुमार साहू व किशोर आ गए। सभी को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गैंग के सदस्य लखनऊ में आकर अलग-अलग थानाक्षेत्रों के होटलो में ठहरकर सुबह से शाम तक टप्पेबाजी करते थे। इस बात पर तब और मोहर लगी जब गिरफ्त में आए जालसाजों के पास आॅयल, 10-10 की नई नोट मिली। टप्पेबाजों के निशाने पर कृष्णानगर के अलावा मानकनगर, अमीनाबाद, महानगर, आलमबाग जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके रहते थे।

    वजीरगंज में भी धरे गए जालसाज

    प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले बहराइच का रहने वाला रिक्शा चालक धनीराम बस अड्डे के पास ठगी का शिकार हुआ था। उससे दो लोगों ने ने दो हजार रुपए यह कहकर ऐंठ लिए थे कि कमाई गयी रकम घर लेकर क्यों जा रहे हो? हमारी खजाने वाली वैन, खुद पता बताओ, घर पहुंचा देगी। रकम लेने के बाद लिफाफे में रखते और फिर दूर खड़ी कोई गाड़ी दिखाकर वहीं आने की बात कहकर फुर्र हो जाते थे। ऐसे लोगों की तलाश जारी थी, तभी बस अड्डे के पास कानपुर नगर व कानपुर देहात के रहने वाले राजेन्द्र सोनी व राजू गिरफ्त में आ गए। उन्होंने रिक्शा चालक धनीराम से रकम ऐंठने की बात कबूल कर ली।

    Shagun

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading