Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    झांसी मेडिकल कालेज अग्निकांड मामले में कुछ छोटे कर्मचारियों को निलम्बित कर अपना पल्ला झाड़ रही योगी सरकार: अजय राय

    ShagunBy ShagunNovember 27, 2024Updated:November 28, 2024 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 509

    लखनऊ, 27 नवंबर: विगत दिनों झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्नि कांड से 18 नवनिहालों की जलकर हुई मृत्यु की हृदय विदारक घटना के बाद यह आइने की तरह साफ हो गया है कि मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा मानकों के साथ किस तरह से खिलवाड़ किया गया और वहां किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त था। इस घटना की आज शासन से आई जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार जिस तरह की सिर्फ दिखावटी कार्यवाही कर अपनी छाती पीट रही है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

    उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे अपराधों में घरों पर बुल्डोजर चलवा देने वाली एवं निर्दाेषों को भी जेल में ठूंसने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार पता नहीं किस कारण से झांसी अग्निकांड के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता इस बात से समझी जा सकती है कि इस दुखद अग्निकांड के मुख्य आरोपी झांसी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य नरेन्द्र सिंह सेंगर जो कि सत्ता के करीबी हैं, उन्हें सरकार द्वारा बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार कार्यवाही के नाम पर सिर्फ दिखावे के लिए कुछ छोटे कर्मचारियों को निलम्बित कर अपना पल्ला झाड लेना चाहती है जबकि इतने गंभीर और बड़े आपराधिक कृत्य के बाद न जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज हुई और न ही अभी तक किसी दोषी को पकड़ा गया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वह स्वयं घटना स्थल पर गये थे। सरकार इस दुखद घटना की लीपा पोती कर रही है, जबकि घटना के मूल आरोपी वहां के कार्यवाहक प्राचार्य नरेन्द्र सिंह सेंगर जो कि सत्ता के करीबी हैं, सरकार द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि नरेन्द्र सिंह सेंगर को तत्काल बर्खास्त किया जाए एवं अविलम्ब उनकी गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि इतने दर्दनाक हादसे के बाद भी अगर स्वास्थय मंत्री आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो यह बहुत ही शर्मनाक है और हम ऐसे संवेदनहीन मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading