Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उपभोक्ता समय से करेंगे बिजली बिल का भुगतान, सरकार कम तो करे बिजली के दाम: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2021Updated:March 12, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601

    सौभाग्या योजना में गरीब विद्युत उपभोक्ताओ के लिए सरकार को लाना होगा सस्ती टैरिफ

    उत्तर प्रदेश में समय से बिजली बिल का भुगतान करने वाले विद्युत उपभोक्ताओ की संख्या में बिना बढ़ोतरी किए ऊर्जा क्षेत्र में सुधार होना मुश्किल है। आज प्रदेश में 3 करोड़ उपभोक्ता है जिसमें केवल ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओ की संख्या लगभग 2 करोड़ 15 लाख के करीब है। ऐसे में उपभोक्ता परिषद ने जब एक अध्ययन किया तो पाया की प्रदेश में मंहगी बिजली ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लोग चाहकर भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। दूसरा कारण समय से भुगतान करने वालो को बढ़ावा न मिलना। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में विचार करे अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।

    अपने शोध में उपभोक्ता परिषद ने पाया की सौभाग्या योजना में लाखों विद्युत उपभोक्ताओ ने बिजली संयोजन लेते वक्त यह सोचा की उन्हे फ्री में संयोजन मिल रहा है तो फ्री में बिजली भी मिलेगी लेकिन अब जब भुगतान करने का समय आया तो ऐसे गरीब उपभोक्ताओ की व्यथा यह है कि उनकी माली हालत ठीक नहीं ऐसे में इन बीपीएल उपभोक्ताओ के लिए सस्ती बिजली दर का नया स्लैब लाना बहुत जरूरी ।

    ओटीएस लाना अच्छी बात लेकिन…..

    उपभोक्ता परिषद ने कहा कि एक दूसरा कारण यह भी समझ में आया कि जो विद्युत उपभोक्ता समय से बिल जमा करते हैं उनकी लिए रिबेट 1 प्रतिशत है वह बहुत कम है एक समय था आज के 20 वर्ष पहले जब सरकार वर्ष 1999 में बिजली दर घोषित करती थे तो उस समय घरेलु उपभोक्ताओ के लिए समय से बिजली बिल का भुगतान करने पर रिबेट 10 पैसा प्रति यूनिट और उस समय ग्रामीण विद्युत उपभोक्ता जिनके घर मीटर नहीं लगा था उनसे रुपया 52 प्रति संयोजन प्रति माह वसूल होता था अगर उपभोक्ता समय से भुगतान करता था तो उसे रुपया 2 की छूट यानी 50 लिया जाता था आज समय से बिल जमा करने वाले विद्युत उपभोक्ताओ का रिबेट कम होता जा रहा और वही दूसरी तरफ हम जो उपभोक्ता बकायेदार है उनकी लिए ओटीएस लाते है ओटीएस लाना अच्छी बात लेकिन समय से भुगतान करने वाले विद्युत उपभोक्ताओ को भी ज्यादा से ज्यादा सुविधा और रिबेट देना बहुत जरूरी है जिससे ऐसे उपभोक्ताओ का मनोबल न टूटे जो समय से भुगतान करते है।

    समय से भुगतान करने वालो का मनोबल बढ़ाना:

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा आज सौभाग्या की बात करें तो एक बहुत बड़ा मामला सामने आया, 1 अप्रैल 2017 के बाद लेजरीकृत एक बार भी न भुगतान करने वाले कुल लगभग 22 लाख 51 हजार उपभोक्ता है। निश्चित ही इसमें ज्यादातर गरीब उपभोक्ता है जिनकी माली हालत ठीक नहीं है, वही दूसरी ओर पावर कार्पोरेशन ने जो ओटीएस पंजीकरण का लक्ष्य रखा है वह लगभग 63 लाख 35 हजार है यानि इतनी बड़ी संख्या में घरेलु व किसानों की बकायेदारी होगी ऐसे में अब यह सोचना बहुत जरूरी है की महंगी बिजली दर को सस्ती करना समय से भुगतान करने वालो का मनोबल बढ़ाना बिजली निगमों को बचने का एक सरल उपाय है।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading