Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    15 को मंच पर होगी क्रान्तिकारी दुर्गा भाभी की जीवन गाथा

    ShagunBy ShagunOctober 13, 2023Updated:October 22, 2023 साहित्य No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ के मंचन का एक दृश्य व बाएं से रियल फोटो दुर्गा भाभी जी की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,630

    संस्कृति विभाग और रानावि के सहयोग से हो रहा ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ का मंचन

    लखनऊ, 13 अक्टूबर। सीने में देश आजाद कराने की धधकती आग लिए शहीदे आजम भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों की सहयोगी रही दुर्गा भाभी की जीवन गाथा यहां 15 अक्टूबर को संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर के मंच पर रंगप्रेमियों को रोमांचित करेगी। नाम से ही नहीं काम से भी दुर्गा स्वरूपा क्रान्तिकारी की कहानी ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ नाट्य रूप में अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव के लेखन-निर्देशन में दिल्ली-गाजियाबाद के कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व अवसर ट्रस्ट के सहयोग से थर्टीन्थ स्कूल ऑर टैलेण्ट डेवलपमेण्ट के कलाकार प्रस्तुत करेंगे।

    ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ के मंचन का एक दृश्य

    विशाल सेट वाली इस रंग प्रस्तुति के बारे में लेखक-निर्देशक अक्षयवर नाथ ने बताया कि 13 वर्श की उम्र में क्रान्तिकारी पति भगवतीचरण वोहरा के साथ आज़ादी के लड़ाई में कूद गयी दुर्गादेवी को क्रान्ति के इतिहास में वो स्थान नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। उनद का जन्म सात अक्टूबर 1907 को हुआ और 15 अक्टूबर को 92 वर्श की अवस्था में उनका निधन गाजियाबाद में हुआ। दुर्गा भाभी के सम्बंध में उन्होंने उनके परिवारीजनों से मिलकर साढ़े तीन साल तक गहन शोध करने के उपरांत खोजे तथ्यों के आधार पर नाटक को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के सहयोग से तैयार किया है। उनकी पुण्य तिथि पर मंचित होने वाले केवल डेढ़ घण्टे के दिल्ली और पटना में मंचित हो चुके इस नाटक में 35 कलाकारों की लम्बी चौड़ी फौज है और हमारी टीम की कोशिश रही है कि नाटक रुचिकर और दर्शनीयता भरा रहे, इस लिहाज से प्रस्तुति में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ही गीत-संगीत, संवाद सहित सभी रंग पक्षों का बेहतर तालमेल बनाया गया है। गीत डा.चेतन आनंद और संगीत संकल्प श्रीवास्तव का है। दृश्यबंध और प्रकाश परिकल्पना राघव प्रकाश और दिव्यांग श्रीवास्तव का रूपसज्जा हरि सिंह खोलिया की और कला निर्देशन प्रखर श्रीवास्तव का है।

    ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ के मंचन का एक दृश्य

    दुर्गा भाभी के भतीजे के पुत्र के नाते से पौत्र कहलाने वाले रिजर्व बैंक के पूर्व अधिकारी जगदीश भट्ट ने बताया कि क्रान्ति में अविस्मरणीय योगदान देने वाली दुर्गादेवी की कर्मभूमि लखनऊ भी रही है। उन्होंने सदर में आज लखनऊ माण्टेसरी इण्टर कालेज के नाम से प्रसिद्ध ये स्कूल नजीराबाद के एक निजी मकान में उत्तर भारत के पहले मांटेसरी स्कूल के तौर पर पिछड़े वर्ग के पांच छात्रों के साथ खोला। लगभग 42 वर्षों तक कुशल संचालन करने के बाद अस्वस्थता के कारण 1983 में विद्यालय को ट्रस्ट को सौंपकर पुत्र शचीन्द्र के पास गाजियाबाद रहने लगीं थीं। 19 दिसंबर, 1928 को जब भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने लाला लाजपत राय जी की हत्या का बदला लेने के लिए असिस्टेंट पुलिस अधीक्षक जॉन सॉण्डर्स की हत्या कर दी तब ’दुर्गा भाभी’ ने समाज की परवाह किए बिना अपने 03 साल के बेटे को साथ लेकर भगत सिंह को अपना पति और राजगुरु को परिवार का नौकर बनाकर उन्हें अंग्रेज सिपाहियों की नजरों से बचाकर कलकत्ता पहुंचाया। चंद्रशेखर आजाद के आखिरी वक्त तक साथ रही बमतुल बुखारा पिस्तौल दुर्गा भाभी ही लाई थीं।

    उन्होंने पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण लाहौर व कानपुर में लिया था। उसी वर्ष 9 अक्टूबर, 1930 को ’दुर्गा भाभी’ ने दक्षिण बॉम्बे मैं लैमिंगटन रोड पर गवर्नर हैली पर गोली चलाई, जिसमें गवर्नर हैली तो बच गया, किंतु उसके साथ खड़ा हुआ एक ब्रिटिश सैनिक अधिकारी टेलर घायल हो गया। मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी ’दुर्गा भाभी’ में गोली मारी थी। बाद में मुंबई के एक फ्लैट से दुर्गा भाभी और साथी यशपाल को गिरफ्तार कर जेल हुई। ऐसी अनगिनत कथाएं हैं, उम्मीद है इनमें से कई नाटक में दिखेंगी।

    #क्रान्तिकारी दुर्गा भाभी #संस्कृति विभाग
    Shagun

    Keep Reading

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    ‘सेल्स’ अब सिर्फ बिजनेस नहीं, जीवन का जरूरी कौशल है! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नितीन ढबू की किताब का विमोचन

    Grand Launch of 'Gudiya Ka Byah'—an Engaging Radio Play for Children

    बच्चों के लिए दिलचस्प रेडियो नाटक ‘गुड़िया का ब्याह’ का भव्य विमोचन

    'Raat': Sleep is broken, but life drags on - A review of Hare Prakash Upadhyay's story.

    ‘रात’ : नींद टूटती है, लेकिन जीवन घिसटता रहता है – हरे प्रकाश उपाध्याय की कहानी पर एक समीक्षा

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading