Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    माध्यम बदल जाये पर किताबों का महत्व कम नहीं होगा : सुशील कुमार

    ShagunBy ShagunMarch 1, 2025Updated:March 1, 2025 आर्ट एंड कल्चर 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 454

    ईशा-मीशा के कथक ने सजायी सांझ

    लखनऊ, 1 मार्च: रवीन्द्रालय चारबाग लान में आज से नौ मार्च तक चलने वाला लखनऊ पुस्तक मेला प्रारम्भ हो गया। मेले का उदघाटन यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशीलकुमार ने किया। बाल साहित्य थीम पर आधारित मेले में साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला भी प्रारम्भ हो गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में आज रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा की कथक संरचना मेरे रघुवर का प्रदर्शन विशिष्ट रहा।

    उदघाटन करते हुए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि किताबों का महत्व कभी कम नहीं हो सकता, माध्यम जरूर बदल सकता है। आज जरूरत है किताबों को डिजिटल में लाने की। कुछ प्रकाशकों ने यह काम शुरू भी कर दिया है। उन्होंने 60 से पार लोगों के लिए किताबें और मीडिया सामग्री तैयार करने का आह्वान करते हुए कहा कि मेट्रो के दरवाजे केवल पुस्तक मेलों ही नहीं, हर प्रतिभा, हर कलाकार के लिये प्रदर्शनात्मक आयोजनों और फोटो शूट, डाक्यूमेंट्री फिल्म आदि के लिये खुले हैं। अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल ने बच्चों से मोबाइल लेकर उन्हें किताबें पकड़ाने की गुजारिश की। खेल संगठनों से जुड़े टीपी हवेलिया ने बाबा फतेह सिंह जैसे शहीद वीर बालकों का जिक्र किया। इससे पहले ज्योति किरन रतन के संचालन में चले समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने 2003 से राष्ट्रीय और 2014 से लखनऊ पुस्तक मेले की शुरुआत का जिक्र करते हुए बताया कि अप्रैल में लखनऊ मेट्रो रेल के बच्चों के लिये विशेषई भी आयोजन करेंगे। आभार मेला निदेशक आकर्ष चंदेल ने व्यक्त किया।

    रतन सिस्टर्स ने पेश किया ‘मेरे रघुवर’

    कलाआंगन और ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन के संयोजन में हुए नृत्य संगीत समारोह में रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा नृत्य संरचना ‘मेरे रघुवर’ का प्रदर्शन किया। गुरु अर्जुन मिश्र और सुरभि सिंह की इन दोनों शिष्याओं ने शुरुआत राम स्तुति- नमामि भक्त वत्सलं…. से की। ईशा-मीशा की शिष्या रिद्धिमा ने भजन- श्रीरामचन्द्र कृपालु भजमन…. पर भावों को दर्शाया। इसके बाद ईशा-मीशा ने लव कुश के रूप में राम कथा को कथक गतियों में अभिव्यक्त किया। तीन को अपराजिता संस्था के कलाकार नृत्य व संगीत कार्यक्रम पेश करेंगे। चार मार्च को शाम नाट्यशाला फाउण्डेशन व ओमश्री गणपति सामाजिक संस्था के कलाकार राजकुमार अनिल का लिखा हास्य नाटक ‘सब गोलमाल है’ मंच पर खेलेंगे। पांच मार्च लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से फाग की लोक चौपाल जमेगी।

    दिन भर रही कविताओं की गूंज

    मेले के सांस्कृतिक मंच पर आज कार्यक्रमों की शुरुआत अगीत परिषद और नवसृजन संस्था के संयोजन में सम्मान व काव्य समारोह का आयोजन हुआ। रूपा पाण्डेय शतरूपा की वाणी वंदना से प्रारम्भ समारोह में महेशचन्द्र द्विवेदी, प्रो. ऊषा सिन्हा, सुल्तान शाकिर, ओम नीरव व उमेशचन्द्र आदि ने भाग लिया। शाम को संकल्प फाउण्डेशन के कलाकारों से शशि सिंह के संयोजन में संगीत की महफिल सजायी। पृथ्वी इनोवेशन की ओर से पर्यावरण विषयक रोचक प्रतियोगिताओं का दौर चला।

    मेले में देश भर के प्रकाशक

    मेले में भारतीय कला प्रकाशन दिल्ली, दिव्यांश पब्लिकेशंस लखनऊ, पद्म बुक कंपनी दिल्ली, रितेश बुक एजेंसी नई दिल्ली, बीइंग बुकिश लखनऊ, याशिका एंटरप्राइज दिल्ली, एंजेल बुक हाउस रायपुर, यूनिवर्सल बुक स्टोर दिल्ली, नवपल्लव बुक, बहुजन साहित्य केंद्र, त्रिदेव बुक्स कलेक्शंस नई दिल्ली, देव बुक कलेक्शन, दिल्ली, एजुकेशनल एंड साइंटिफिक एड्स, सस्ता साहित्य मंडल प्रकाशन नई दिल्ली, शुभी पब्लिकेशंस गुरुग्राम, हिन्द युग्म गौतमबुद्ध नगर, जैको पब्लिशिंग हाउस नई दिल्ली, चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट नई दिल्ली, प्रकाशन विभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, निखिल पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा, रामकृष्ण मठ, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इंडिया रांची, श्रीकबीर ज्ञान प्रकाशन केंद्र गिरिडीह, विलायत पब्लिकेशंस दिल्ली, आदित्रि बुक सेंटर दिल्ली, एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम्स, एच जूट बैग कोलकता, कन्नौज हेरिटेज, एस्केलरा टेक्नोलॉजी के स्टाल होंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    2 Comments

    1. Roselia Benefield on March 18, 2025 4:26 pm

      You are my breathing in, I have few blogs and rarely run out from to post .

      Reply
    2. Watch Soccer Matches Online on April 4, 2025 4:30 pm

      I?¦ve recently started a site, the information you provide on this web site has helped me greatly. Thanks for all of your time & work.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading