भजनों का संगम है aawaz.com: राम मंदिर पर बने इस अद्भुत प्रस्तुति को सुने अब घर बैठे-बैठे
अयोध्या नगरी और राम मंदिर से पूरे देश की आस्था जुड़ी हुई है। यहाँ की भाषा में कहें तो ‘कण – कण’ में राम समाए हुए हैं और ऐसी पावन नगरी पर जन्मे श्री राम उनसे जुड़ी आस्था और मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष में aawaz.com ने इस शो को लोगों तक पहुंचाने कि कोशिश की है। अगर देखा जाए तो जितना अयोध्या नगरी आस्था में सराबोर है उतनी ही विविधता उसकी कला में भी है।
उत्तर प्रदेश की इस प्राचीन और धार्मिक नगरी अयोध्या को राम की जन्मभूमि माना जाता है जहां मौजूद राम मंदिर के शिलान्यास को अयोध्या में हर्षोल्लास और किसी पावन पर्व की तरह देखा जा रहा है।
बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर के पंडित महंत नृत्य गोपाल दास ने इस नगरी से जुड़ी कई अनसुनी बातों को हमारे शो में साझा किया है। वहीं भरत -हनुमान मिलन मंदिर के महंत रामदास, श्री राम के वन वास के दौरान भरत की तपस्या की कहानी को हमारे श्रोताओं के लिए इस मंच पर लेकर आए हैं। श्री राम के वैकुंठधाम जाने की कहानी को भी गुप्तार घाट के पुजारी जगदीशदास ने इस शो में बताया है। महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य ने अयोध्या और राम कथा का वर्णन किया है तथा श्री शंकरलाल शर्मा ने हमें कनक भवन के बारे में अपने विचार साझा किए है।
भजन, कीर्तन से लेकर रागों और सुरों की गूंज अयोध्या को एक अलग रंग में रंग देती है। हर कोई इस नगरी में आते ही प्रभु श्री राम के चरणों में कुछ न कुछ प्रस्तुत करने की इच्छा लेकर आता है।
aawaz पर उपलब्ध यह धार्मिक शो अपनी तरह का पहला ऐसा शो होगा जहाँ भक्त आस्था के विषय पर बात बल्कि इसमें दार्शनिक एवं विचारों की व्याख्या को भी सुन सकेंगे।







