Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    सफलता का शार्टकट नहीं है, बस परिश्रम ही एक मात्र विकल्प है : डा. नवनीत सहगल

    ShagunBy ShagunAugust 3, 2022 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616

    सी.एम.एस. ने आज एक भव्य समारोह में अपने उन मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जिन्होंने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा की नेशनल मेरिट लिस्ट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थान पर कब्जा जमाकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।

    इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धन ने घोषणा की है कि आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यालय के 59 छात्रों को 64 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा, जिनमें प्रथम नेशनल रैंक अर्जित करने वाले 5 छात्रों को 2-2 लाख रूपये एवं शेष 54 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

    समारोह के मुख्य अतिथि डा. नवनीत सहगल, आई.ए.एस., एडीशनल चीफ सेक्रेटरी, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, उ.प्र., ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया एवं मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. सहगल ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों की यह उपलब्धि लखनऊ के लिए गौरव की बात है, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। आगे बोलते हुए डा. सहगल ने कहा कि सफलता का शार्टकट नहीं है, बस परिश्रम ही एक मात्र विकल्प है। अतः छात्रों को आज से व अभी से अपनी तैयारी में जुट जाना चाहिए।

    इस अवसर पर संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 3109 छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से 2023 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। आई.एस.सी. में सीएमएस के 24 छात्रों ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित किये है। इसी प्रकार, आई.सी.एस.ई. परीक्षा में सी.एम.एस. के 35 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। डा. गाँधी ने बताया कि आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) में सी.एम.एस. के 2314 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow: "No TET before the RTE Act" – Teachers' anger erupts! Jayant Chaudhary's effigy burned, warning of a siege in Delhi.

    NO TET BEFORE RTE ACT- शिक्षकों का गुस्सा फूटा! जयंत चौधरी का पुतला फूंका, दिल्ली घेरने की चेतावनी

    UPSC has closed the option of repeatedly appearing for the exam while in service

    यूपीएससी ने बंद किया ‘सेवा में रहते बार-बार परीक्षा’ का रास्ता: अब रैंक सुधारने का सिर्फ एक मौका!

    The young generation of civil engineers has embraced the weapons for a developed India: innovation and responsibility!

    आईआईटी कानपुर में ‘बिल्डिंग भारत संपर्क’ ने रचा इतिहास: सिविल इंजीनियरिंग की युवा पीढ़ी ने थामा विकसित भारत का हथियार-नवाचार और जिम्मेदारी!

    NSS's enthusiastic cleanliness campaign at Navyug Kanya Mahavidyalaya.

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में NSS का जोशीला स्वच्छता अभियान

    Job fair in Madhuban: 2131 youths received jobs, Minister A.K. Sharma distributed appointment letters.

    मधुबन में रोजगार मेला: 2131 युवाओं को मिली नौकरी, मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटे नियुक्ति पत्र

    Good news for JEE aspirants! Full-length JEE Main mock tests are now available completely free on Google Gemini!

    JEE aspirants के लिए गुड न्यूज़ ! Google Gemini पर अब JEE Main के फुल-लेंथ मॉक टेस्ट पूरी तरह मुफ्त!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026
    Quote: Keep working selflessly, whatever happens will be good.

    Quote: निस्वार्थ भाव से कर्म करते रहो जो भी होगा अच्छा ही होगा

    February 14, 2026
    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    February 14, 2026
    BNP's historic victory in Bangladesh: Return to power after 20 years, what does it mean for India?

    बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत: 20 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या मायने?

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading