Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आएं माँ के नवरात्रे

    ShagunBy ShagunOctober 7, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 715

    माँ के नवरात्रे आते हैं,
    हर संवत्सर दो-दो बार।
    माँ का होता पूजन-अर्चन,
    माँ की होती जय-जयकार।
    माँ के नवरात्रे आते हैं,
    हर संवत्सर दो-दो बार।

    पहले चैत्र मास में आते,
    दूजे अश्विन में पड़ जाते।
    ऋषि-मुनि,वेद,पुराण मनाते।
    हरि-हर,ब्रह्मादिक गुण गाते।
    अनुपम माता का दरबार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    देवी दुर्गा शक्ति स्वरूपा,
    माँ के हैं नवरूप अनूपा!
    नवों रूप में मातु सुहाए,
    सभी रूप माँ लगे सुरूपा।
    माँ की शोभा अपरंपार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    शैलपुत्री शैलजा माता,
    प्रथम दिवस है पूजा जाता।
    कलश थापते,ज्योति जगाते,
    धूप-दीप,नैवैद्य चढ़ाते।
    करती माँ सबका उद्धार,
    माँ की होती जय-जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    जिन द्वितीया को पूजा जाता,
    वह हैं ब्रह्मचारिणी माता।
    बाएँ हाथ कमण्डल साजे,
    दाएँ पुष्प हार है भाता।
    करती सपनों को साकार,
    माँ की होती जय-जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    चन्द्रघंटा शान्ति प्रदाता,
    तृतीया को है पूजा जाता।
    अष्टसिद्धि-नवनिधि की दाता,
    सिंहवाहिनी अभय प्रदाता।
    करती भव सागर से पार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    चौथा रूप है कूष्माण्डा,
    रचनाकार सकल ब्रह्माण्डा।
    आदिशक्ति माँ,आदि भवानी,
    अष्टभुजी माता कल्याणी।
    विनती करती हैं स्वीकार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    पाँचवीं माँ स्कन्दामाता,
    रविमण्डल तुमको नित ध्याता।
    दिव्य तेजमण्डल अति भाए,
    रविमण्डल तेरे गुण गाए।
    पूजन करना माँ! स्वीकार,
    माँ की होती जय जयकार
    माँ का होता पूजन………।

    छटवें दिन पूजित कात्यायनी,
    चतुर्भुजी माँ शुभ वरदायिनी।
    गौर वर्ण माँ स्वर्णिम आभा,
    पूजत मिलें चतुर्दिक लाभा।
    भरती भक्तों के भण्डार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    कालरात्रि माँ असुर विनाशिनी,
    संतजनन की अभयप्रदायिनी।
    रूप मातु का अति विकराला,
    चपला सम चमके गलमाला।
    माँ की महिमा अपरंपार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    महागौरी माँ वृषभ सवारी,
    श्वेत वस्त्र,आभूषणधारी।
    सिद्धिदात्री माँ, सिद्धिप्रदाता,
    दिन नवमी हैं पूजित माता।
    माँ का सजा हुआ दरबार,
    माँ की होती जय जयकार।
    माँ का होता पूजन………।

    राम,लखन,सिय जय जयकारे,
    सिया खोज में रावण मारे।
    विजयादशमी पर्व दशहरा,
    खिली अयोध्या ,फिर ध्वज फहरा।
    सज गया राम-सिया दरबार,
    चहुँदिशि हो रही जय जयकार।
    माँ का होता पूजन-अर्चन,
    माँ की होती माँ की जय जयकार।

    पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading