Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    गरीबों की ‘इज्जत’ है शौचालय : नरेंद्र मोदी

    ShagunBy ShagunSeptember 23, 2017Updated:September 23, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586
    • पशु वोट नहीं दे सकते, इसलिए दूसरी पार्टियों ने इन पर नहीं दिया ध्यान
    • हमारे लिए दल से बड़ा देश, हम वोट बैंक के हिसाब से नहीं करते काम, सेवा मेरा कर्म
    • शहंशाहपुर की जनसभा में भी पूर्ववर्ती केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर खूब कसा तंज

    वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहंशाहपुर पहुंचे और पशुधन प्रक्षेत्र का लोकार्पण किया। शौचालय की नींव रखी और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहंशाहपुर के एक बस्ती में जब मैंने शौचालय की नींव रखी तो देखा एक परिवार ने अपने शौचालय का नाम ‘इज्जत घर’ रखा है। यह शब्द मुझे बड़ा अच्छा लगा। जिसको इज्जत की चिंता है, वह जरूर ‘इज्जत घर’ बनवाएगा। जहां ‘इज्जत घर’ है वहां की बहनों की इज्जत है। वास्तव में शौचालय हमारी बहन-बेटियों का इज्जत घर होता है। गांव के गरीबों की इज्जत है। ऐसी जगह पर स्वच्छता की बयार बहनी तय है।

    अराजीलाइन विकास खंड के शहंशाहपुर गांव में आयोजित पशुधन आरोग्य मेले एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) के लिए स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में उमड़े जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि स्वच्छता पूजा है, यह हमें आरोग्य दिलाता है। इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई देता, जिन्होंने गरीबों के इज्जत की चिंता की और ‘इज्जत घर’ बनवाये। उन्होने बताया कि शहंशाहपुर के मुसहर बस्ती के लोगो ने पूरे बस्ती को दो अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त किये जाने का संकल्प लिया है और यह दो अक्टूबर तक खुले में शौचमुक्त हो जायेगा। इसी प्रकार प्रदेश का पूरा गांव एवं शहर को खुले में शौचमुक्त किये जाने का उन्होंने लोगो से आह्वान किया। पीएम मोदी ने शनिवार को वोट बैंक की राजनीति को लेकर इशारों में विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि उनके लिए दल से बड़ा देश है और इसलिए उनकी प्राथमिकताएं वोट के हिसाब से नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि सरकार उन पशुओं की भी सेवा कर रही है, जो वोट देने नहीं जाते। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहला पशु आरोग्य मेला है, यहां बहुत से डॉक्टर आए हैं। इस पशुधन मेले में अलग-अलग जगहों से 1700 पशु आए हैं।

    मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरे राज्य में यह मेला लगाएगी और इसके जरिए हमारा गरीब किसान जो पशु की देखभाल करने में कभी-कभी संकोच करता है। आर्थिक कारणों से कभी-कभी वह कर नहीं पाता है, इसलिए ऐसे किसानों को पशुधन सेवा से बहुत बड़ी राहत होगी। हम जानते हैं कि कृषि के क्षेत्र में हमारे किसानो को आय में कोई सबसे ज्यादा मदद पहुंचाता है तो वह मदद पशुपालन और दूध उत्पादन के जरिए पहुंचती है। आने वाले दिनों में हमारे पशु पालकों के लिए बहुत उत्तम सुविधा और सेवा होगी।

    पूर्ववर्ती केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति का स्वभाव होता है कि वे उसी काम को करना पसंद करते हैं जिसमें वोट की संभावना होती है। वोट बैंक मजबूत करने के लिए वे अपना काम करते हैं, लेकिन हम अलग चरित्र के हैं। दल से बड़ा देश है हमारे लिए और इसलिए हमारी प्राथमिकताएं वोट के हिसाब से नहीं होती हैं। पशुधन आरोग्य मेला की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि आजादी के 70 सालों में ऐसा आयोजन नहीं हुआ था। सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन प्रदेश सरकार की किसान सेवा का प्रतिफल है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों एवं पशुपालकों के साथ ही पशुओं की भी चिंता कर रही है। आज यह मेला उन पशुओं के लिए है जिन्हें कभी किसी को वोट देने नहीं जाना। आज तक इस तरह का अभियान कभी नहीं चलाया गया। आरोग्य मेले से पशुपालन में नई सेवा-सुविधा मिलेगी। आज हमारा देश दूध उत्पादन में बहुत आगे है लेकिन हमारे यहां प्रति पशु दूध उत्पादन बेहद कम है। इसलिए पशु पालना महंगा पड़ता है। मेरा जन्म गुजरात में हुआ, मेरा कार्यक्षेत्र गुजरात रहा। मैंने देखा है कि वहां सहकारी माध्यम से दूध के लिए जो काम हुआ, उसने वहां के किसानों को एक नई ताकत मिली है। आने वाले दिनों में काशी का दूध खरीदने के लिए भी दूध की डेरी बनने वाली है। मुझे विश्वास है कि जब यह बिक्री शुरू होगी तो काशी क्षेत्र के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे।

    पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में आजादी को 75 साल होंगे। तब हमारे देश के आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए। पांच साल उन संकल्पों को पूरा करने के लिए अपनी शक्ति लगानी चाहिए। अगर हिंदुस्तान के नागरिक मिलकर एक-एक संकल्प लें तो हिंदुस्तान 125 कदम आगे बढ़ जाएगा। कोई इंसान नहीं होगा, जो गंदगी से नफरत नहीं करता होगा, लेकिन स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, यह स्वभाव हमारे देश में पनपा नहीं है। हम गंदगी करते हैं, इसे साफ कोई और करेगा, इसी सोच का परिणाम है कि भारत को जैसा स्वच्छ बनाना चाहिए, हम उसे वैसा नहीं बना पा रहे हैं। स्वच्छता हर नागरिक, हर परिवार की जिम्मेदारी है। स्वच्छता हमारे आरोग्य के लिए बेहद जरूरी है। भांति-भांति की जो बीमारियां फैल रही हैं, उनसे बचने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी होती है। यूनिसेफ के मुताबिक अगर घर में शौचालय है तो सालाना इलाज पर खर्च होने वाले 50 हजार रुपये बच जाते हैं। स्वच्छता मेरे लिए पूजा है, मुझे नवरात्र के पावन मौके पर शौचालय की नींव रखने का अवसर मिला।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज भी देश में करोड़ों लोगों के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है, छत नहीं है। ऐसे गुजारा करते हैं जो किसी के लिए भी बेहद दयनीय और कष्टकारी होता है। हमारा कर्तव्य है कि गरीब से गरीब व्यक्ति को रहने के लिए छत दें, घर दें। हमने बेहद मुश्किल भरे इस काम का बीड़ा उठाया है, जानता हूं लेकिन अगर मुश्किल काम मोदी नहीं करेगा तो कौन करेगा? 2022 जब भारत की आजादी को 75 साल पूरे होंगे, तब हिंदुस्तान के हर आवासविहीन शख्स के पास घर होगा। करोड़ों की तादाद में घर बनेंगे। यूरोप के छोटे देश जितने घर हमें बनाने हैं। जब यह बनेंगे तब लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पहले की सरकार को हम चिट्ठियां लिखते रहते थे, मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछली सरकार को गरीबों के घर बनाने में रुचि नहीं थी, जब योगी की सरकार आई तब तेजी से काम शुरू हुआ।

    उन्होंने अपने भाषण के शुरुआत में कहा कि इतने सवेरे-सवेरे इतना बड़ा जनसामान्य। जिधर देखिए, उधर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। इतनी भीड़ कि मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं। मैं सबसे पहले क्षमा चाहता हूं कि आप सभी के लिए जो व्यवस्था की गयी, वह कम पड़ गई। बहुत सारे लोग धूप में खड़े होकर भी आशीर्वाद देने आए हैं, उनका शुक्रिया। जो लोग ताप में खड़े हैं, उनको मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपकी यह तपस्या हम कभी बेकार नहीं जाने देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विकास खण्ड काशी विद्यापीठ की गीता देवी, सेवापुरी की देवी, चिरईगांव की लीला देवी, अराजीलाइन के सुन्नर एवं चिरईगांव की मनीदा को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पहड़िया के गिरजा शंकर, सरसौली- भोजूबीर की ज्ञानती देवी, मीरापुर बसहीं की राबिया बानो व रीना पटेल तथा टकटकपुर की संगीता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) का स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शहंशाहपुर में आयोजित पशु आरोग्य मेला का भ्रमण कर पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस पशु आरोग्य मेला में विभिन्न नस्लों की लगभग 1700 गाये रहीं। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ, संसदीय कार्य, नगर विकास एवं शहरी समग्र विका मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन, लघु सिंचाई व मत्स्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading