Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ग्रीनलैंड पर ट्रंप का दबाव जारी: डेनमार्क ने अतिरिक्त सैनिक भेजे, यूरोप ने ब्लैकमेलिंग ठुकराई; ईरान ने हमले पर ‘पूर्ण युद्ध’ की चेतावनी दी

    ShagunBy ShagunJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Trump's pressure on Greenland continues: Denmark sends additional troops, Europe rejects blackmail; Iran warns of 'all-out war' over attack.
    ग्रीनलैंड पर ट्रंप का दबाव जारी: डेनमार्क ने अतिरिक्त सैनिक भेजे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 258

    ग्रीनलैंड विवाद बढ़ा: “नो गोइंग बैक” का ऐलान, यूरोप ने थ्रेट्स को किया खारिज

    वॉशिंगटन/कोपेनहेगन, 20 जनवरी 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अपना रुख और सख्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि “नो गोइंग बैक” – ग्रीनलैंड पर पूरा नियंत्रण अमेरिका को चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। ट्रंप ने डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों पर दबाव बनाने के लिए टैरिफ की धमकी दी है उन्होंने कहा कि फरवरी से 10% और जून तक 25% तक टैरिफ लगाएंगे, जब तक “कम्पलीट एंड टोटल खरीद” नहीं हो जाती। ट्रंप ने डावोस समिट में यूरोपीय लीडर्स को चेतावनी दी कि दुनिया सुरक्षित नहीं रहेगी बिना ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण के।

    डेनमार्क ने ट्रंप की धमकियों के जवाब में ग्रीनलैंड में अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं। रॉयल डेनिश आर्मी के चीफ और दर्जनों सैनिक पहुंच चुके हैं, जो NATO सहयोगियों के साथ “आर्कटिक एंड्योरेंस” एक्सरसाइज में शामिल होंगे। ग्रीनलैंड के पीएम ने कहा कि मिलिट्री फोर्स का इस्तेमाल “असंभव नहीं” लेकिन बहुत कम संभावना है, और क्षेत्र “ग्रीनलैंड ही रहेगा”।

    Trump's pressure on Greenland continues: Denmark sends additional troops, Europe rejects blackmail; Iran warns of 'all-out war' over attack.
    ग्रीनलैंड पर ट्रंप का दबाव जारी: डेनमार्क ने अतिरिक्त सैनिक भेजे

    यूरोपीय देशों ने ट्रंप की “ब्लैकमेलिंग” को सिरे से खारिज कर दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने “रूल ऑफ लॉ” पर जोर दिया, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने “वर्ल्ड ऑर्डर में रप्चर” की चेतावनी दी। EU अधिकारी ने इसे “गलती” बताया और “ट्रेड बाजूका” जैसे जवाबी कदमों पर विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर AI इमेज और मॉकिंग पोस्ट शेयर कर यूरोप को चिढ़ाया।

    उधर, ईरान ने ट्रंप के हमले की धमकियों पर सख्त चेतावनी दी और कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो “पूर्ण युद्ध” होगा। ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर ट्रंप ने पहले “हेल्प इज ऑन इट्स वे” कहा था, लेकिन अब उन्होंने हमले के विकल्पों पर विचार किया और फिलहाल पीछे हटे।

    हम गुंडागर्दी की बजाय सम्मान और क्रूरता की बजाय कानून के शासन को चुनते हैं : मैक्रों

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि हम गुंडागर्दी की बजाय सम्मान, धन-पूजा की बजाय विज्ञान और क्रूरता की बजाय कानून के शासन को चुनते हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप में अभी भी कानून और भविष्य की निश्चितता (predictability) को महत्व दिया जाता है, और बाजार ने इसकी असली कीमत अभी पूरी तरह नहीं समझी है। ग्रीनलैंड मुद्दे को लेकर अब यह विवाद धीरे-धीरे यूरोप बनाम ट्रंप की ओर बढ़ता दिख रहा है।

    गाजा पीस बोर्ड में भारत शामिल: ट्रंप ने “Board of Peace” बनाया है, जो पहले गाजा पर फोकस करेगा और बाद में अन्य संघर्षों पर। भारत समेत कई देशों को न्योता मिला है। पाकिस्तान ने भी पुष्टि की कि उसे पत्र मिला। लेकिन इजरायल नाराज है – तुर्की और कतर की भूमिका पर आपत्ति जताई, कहा कि उनका एग्जीक्यूटिव बोर्ड में होना नीति के खिलाफ है। तुर्की और कतर गाजा में प्रभावशाली हैं, लेकिन इजरायल ने सैनिकों की मौजूदगी को खारिज किया।

    ट्रंप का ग्रीनलैंड प्लान NATO को चुनौती दे रहा है, जबकि गाजा बोर्ड UN की जगह ले सकता है। यूरोप और मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है – क्या यह डिप्लोमेसी होगी या बड़ा टकराव? स्थिति पर सभी की नजर टिकी है।

    Shagun

    Keep Reading

    13 साल के ऑस्टिन ने दिखाई ‘सुपरह्यूमन’ बहादुरी: 4 घंटे, 4 किमी तैरकर माँ-भाई-बहन को बचाया!

    Mexico's Mysterious 'Witch': A Talking Bird While Flying or a Digital Hoax?

    मैक्सिको की रहस्यमयी ‘चुड़ैल’ का क्या है राज: उड़ते हुए बोलने वाली पक्षी या डिजिटल धोखा?

    Have you seen this, sir? Field Marshal Munir arrived in Davos even with a bulletproof "armor"!

    धुरंधर देख लिया क्या जनाब? दावोस में भी बुलेटप्रूफ ‘कवच’ लेकर पहुंचे फील्ड मार्शल मुनीर!

    Trump's comments on NATO have caused an uproar – British PM Keir Starmer called them "outrageous and utterly reprehensible" and demanded an apology.

    ट्रंप के नाटो वाले बयान ने मचाया हंगामा: ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कहा ‘अपमानजनक और बेहद निंदनीय’, माफी की मांग की

    Elon Musk mocked Trump's "peace board," asking, "Peace or a piece? A small piece of Greenland or Venezuela?"

    एलन मस्क ने ट्रंप के ‘पीस बोर्ड’ पर कसा तंज कहा ‘शांति या टुकड़ा? ग्रीनलैंड का छोटा सा पीस या वेनेजुएला का?’

    Italian Prime Minister Meloni's sharp retort to Trump: 'Leave NATO, close US bases, or attack McDonald's?'

    इटली की PM मेलोनी का ट्रंप को करारा तंज: ‘NATO छोड़ें, US बेस बंद करें या मैकडॉनल्ड्स पर हमला?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Twin brothers from Bhubaneswar write a new chapter in JEE Main: Same hard work, same results!

    भुवनेश्वर के जुड़वां भाइयों ने JEE Main में लिखी नई इबारत: एक जैसी मेहनत, एक जैसा परिणाम!

    February 18, 2026
    'Garam Mahosh' is coming to set Bollywood on fire!

    बॉलीवुड में आग लगाने आ रहा है ‘गरम माहौल’!

    February 17, 2026

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का महासंग्राम शुरू!

    February 17, 2026

    सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय: एआई का भारतीय मॉडल, आम आदमी के लिए अवसर

    February 17, 2026

    युवाओं के लिए सावधानी का सबक है ‘विश्वास से पहले सतर्कता’

    February 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading