Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    दलित छात्रों के निःशुल्क प्रवेश को ‘न बाध्यकारी श्रेणी’ में डालने से मचा बचाल

    By July 24, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592
    • संघर्ष समिति प्रतिनिधि मण्डल ने समाज कल्याण मंत्री से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन, कहा समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी शासनादेश हो निरस्त पूर्व की भांति निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था हो बहाल

    लखनऊ, 24 जुलाई 2018: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने कहा है कि उप्र सरकार द्वारा पहले आरक्षण पर कुठाराघात किया गया, फिर पदोन्नति में आरक्षण की बहाली पर चुप्पी साधी जा रही है और अब एक नया मामला सामने आया है कि यूपी सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 माह पूर्व गुपचुप तरीके से आरक्षण के जनक छत्रपति साहू जी महाराज की जयन्ती के दिन 26 जून 2018 को कक्षा-10 से ऊपर के अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को संस्थानों में अनुमोदित पाठ्यक्रम में अनुमन्य छात्र प्रवेश क्षमता की 40 प्रतिशत छात्र सीमा तक अनुजाति/जनजाति छात्रों को ही प्रथम आगत प्रथम पावत के आधार पर निःशुल्क प्रवेश में एक बदलाव करते हुए यह नयी व्यवस्था बना दी गयी कि निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था बाध्यकारी नहीं होगी और साथ ही निःशुल्क प्रवेश की सुविधा निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अनुमन्य नहीं होगी।

    इस मामले के संज्ञान में आते ही आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने अविलम्ब आपात बैठक बुलायी और उसी क्षण आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में सरकार द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 26-6-18 को अवलिम्ब निरस्त कर पूर्व की भांति निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था को अनु.जाति/जनजाति के छात्रों के लिये बहाल करने की मांग उठायी।

    प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने संघर्ष समिति को यह आश्वासन दिया कि शासनादेश में इंगित ‘‘यह व्यवस्था बाध्यकारी नहीं‘‘ में बदलाव किया जायेगा। जिससे दलित छात्रों का हक मारा न जाये।

    इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री से मिलने वाले आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार ने एक सयुंक्त बयान में कहा कि इस प्रकार की शिक्षा व्यवस्था से पूरे प्रदेश में दलित छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का षडयंत्र किया जा रहा है, जो संघर्ष समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। संघर्ष समिति ने मंत्री जी को उप्र में आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(7) को दिनांक 15-11-1997 से बहाल कराने हेतु अलग से एक ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर उनके द्वारा मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया गया।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading