Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मुख्यमंत्री का जनता दर्शन: एक-एक फरियादी के पास जाते हैं मुख्यमंत्री, ‘सुनते हैं समस्या, करते हैं समाधान’

    ShagunBy ShagunAugust 11, 2021 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 491

    अधिकारियों के व्यवहार में आता बदलाव तो जिला मुख्यालय पर ही मिलता निदान

    लखनऊ, 11 अगस्त 2021: सुबह-सुबह अभी चिड़ियों का कलरव शुरू ही हुआ रहता है। सूर्य की लालिमा निकलने से पूर्व ही उप्र के सीएम आवास पर कलरव शुरू हो जाता है। यह कलरव होता है, प्रदेश के दूर-दूर के जिलों से आये लोगों का, जो की मुख्यमंत्री से न्याय मिलने की आस में पहुंचते हैं। संतुष्ट भी होते हैं और अपने घरों को वापस चले जाते हैं। ये पीड़ित जब आते हैं तो चेहरे पर थकान दिखती है लेकिन जाते वक्त उनके चेहरे की चमक देखकर सहज ही अनुमान लग जाता है कि वे संतुष्ट होकर जा रहे हैं। लेकिन यह संतुष्टि तब ज्यादा होती, जब अधिकारी सीएम से कुछ सीख लेकर अपने स्तर से ही मामलों को निपटा देते।

    प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लखनऊ प्रवास पर रहने पर सुबह दूर-दूर के जिलों से आये फरियादियों के यहां खुद चलकर जाते हैं। फरियादी कुर्सी पर बैठे होते हैं और सीएम एक-एक व्यक्ति से समस्या पूछकर उनका ज्ञापन लेते हैं।

    इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि यह शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि इतने बड़े प्रदेश का मुखिया दरवाजे पर आये हर फरियादी के पास जाकर खुद ही उसका ज्ञापन ले और उसकी समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देशित करे। उन्होंने कहा कि सीएम की सौम्यता से अभी तक यहां के अधिकांश अधिकारी कुछ भी सीख नहीं पाये हैं। जिस दिन वे सीख जाएंगे, उस दिन से अस्सी प्रतिशत समस्याएं जिला मुख्यालय पर ही हल हो जाएंगी। फरियादियों को लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि किसी भी संस्कृति को बदलने में समय लगता है। अधिकारियों में बदलाव आएगा लेकिन अभी समय लगेगा। अभी तक कुर्सी पर बैठकर सिर्फ फरमान सुनाने की अधिकारियों की आदत सी बन गयी थी, जो धीरे-धीरे समाप्त होने की प्रक्रिया में है।

    बुधवार को भी सुबह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की फरियाद सुनी। लोग बताये गये स्थान पर क्रम से अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ आये, एक-एक व्यक्ति के पास जाकर उनकी समस्याएं पूछीं। पहले से लिखा हुआ ज्ञापन लिया और उसके त्वरित समाधान के निर्देश दिये।

    सुलतानपुर जिले से आयी एक फरियादी महिला ने कहा कि हमें लोग बताये थे कि सीएम खुद आकर समस्या सुनते हैं लेकिन विश्वास नहीं हो रहा था। जब मुख्यमंत्री जी हमारे पास आये तो हमारी आंखें तो खुशी से ऐसे ही छल-छला आयीं। एक योगी और यूपी का सीएम भला हमारे पास आकर हमारी समस्या सुन रहे हैं। हमारा आधा दर्द तो ऐसे दूर हो गया।

    Shagun

    Keep Reading

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    1 Comment

    1. RockTape Videos on August 12, 2021 7:57 am

      Thanks for another informative web site. The place else
      may I am getting that type of information written in such
      a perfect method? I have a undertaking that I am simply now running on, and
      I have been at the look out for such info.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    July 9, 2026
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026
    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    July 8, 2026
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading