Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    विभूतिखण्ड में पूर्व मंत्री के इकलौते बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

    ShagunBy ShagunMarch 15, 2018Updated:March 15, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    पेट की बीमारी से थे परेशान, पहले भी कर चुके थे कोशिश

    लखनऊ, 15 मार्च। बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे लालजी वर्मा के बेटे विकास वर्मा (39) ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। उन्होंने लाइसेंसी दो नाली बंदूक से खुद को उड़ा दिया। घटना के वक्त विकास कमरे में अकेले थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य दूसरे कमरों में मौजूद थे। फायर हुआ तो लोग उनके पास पहुंचे। वो खून से लथपथ पड़े थे। बंदूक पैरों में फंसी थी। घटना की सूचना विभूतिखण्ड पुलिस को देकर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वह पेट की बीमारी से परेशान थे। इलाज भी चल रहा था, फिर भी दिन-ब-दिन सेहत बिगड़ती जा रही थी। विधान मण्डल दल के नेता के बेटे के आत्महत्या की खबर आम हुयी तो हड़कंप मच गया। बसपा सुप्रीमो समेत कई दिग्गज लालजी के घर पहुंचे।

    गोमतीनगर में बसपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के पुत्र द्वारा आत्महत्या के उपरान्त श्रद्धाजलि अर्पित करने के उपरान्त शोकागुल परिवार से मिलती बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती व शोकगुल परिवार से मिलते पूर्व बसपा मंत्री वर्तमान मे भाजपा के स्वामी प्रसाद मोर्या: फोटो: आज़म हुसैन 

    अम्बेडकरनगर कटहरी के मूल निवासी लालजी वर्मा मौजूदा वक्त बसपा के विधान मण्डल दल के नेता हैं। वह पूर्व में संसदीय कार्य मंत्री शिक्षा, चिकित्सा भी थे। उनका बेटा विकास विजयंतखण्ड विभूतिखण्ड के मकान नम्बर 3/39 में परिवार संग रहता था। सुबह 11 बजे विकास कमरे में था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आयी। परिवार वाले भागकर वहां पहुंचे, तो विकास के पैरों में दो नाली लाइसेंसी बंदूक फंसी हुयी थी, जबकि गोली सीने में लगी थी, जिसकी वजह से वह खून से लथपथ पड़े थे। तभी बसपा नेता लालजी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिर बेटे को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। इलाज शुरू हुआ, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर आम हुयी, जिसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, मौजूदा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के अलावा कई नेताओं का जमावड़ा लग गया। उधर बाद में बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सपा नेता रामगोविंद चौधरी, मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को सांत्वना दी। विकास पेट की बीमारी से परेशान थे। काफी दिनों से इलाज चल रहा था लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ था, जिसे लेकर वह डिप्रेशन में चल रहे थे। यही बात पुलिस की छानबीन में सामने आयी है।

    पहले भी कर चुके थे कोशिश

    12 मार्च 2017 को भी विकास वर्मा ने खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की थी। उस दिन कटहरी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीतने के बाद से लालजी वर्मा के घर बधाईयों का तांता लगा हुआ था। तभी अगले दिन दोपहर में पिता समर्थकों से मिल रहे थे। एका-एक उन्हें किसी ने खबर दी कि उनके बेटे ने खुदकुशी करने का प्रयास किया है, तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। बाद में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।

    फेसबुक पर पोस्ट किया था सुसाइड नोट

    खुदकुशी की कोशिश से पहले विकास ने सुसाइड नोट को फेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि बीमारी की वजह से मैं तंग आ चुका हूं। अब मेरी जीने की कोई इच्छा नहीं है। बच्चों की देखभाल और पढ़ाई के लिए मां-बाप से अनुरोध किया था। परिवार के साथ जिन लोगों के सम्बंध हैं, उनसे अपनी मौत के बाद परिवार को सांत्वना देने की बात कहते हुए कहा था कि जो इस संसार में आया है, एक दिन जाता है। उन्होंने यह पोस्ट पत्नी व बच्चों के साथ शेयर की थी।

    पूर्व मंत्री के घर मचा कोहराम

    विकास के आत्महत्या किए जाने की खबर जैसे ही आम हुयी, घर में कोहराम मच गया। उनके समर्थक घर पहुंचने लगे। क्षेत्रवासी सदमें में दिखे। बताते चलें कि लालजी वर्मा बसपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्ष 2007 में कैबिनेट मंत्री थे। जबकि वर्ष 2012 में हुए चुनाव में वह अपनी सीट हार गए थे। बाद में 2017 के चुनाव में उन्होंने बसपा के उम्मीदवार के रूप में कटहरी सीट जीती थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading