Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    नवजात के लिए अमृत है मां का दूध: डॉ. सलमान

    By November 17, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571
    नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित
    लखनऊ, 17 नवम्बर-2018: नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। बलरामपुर अस्पताल के बाल रोग विशेषग्य व कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर डॉ. सलमान ने कहा कि नवजात के लिए मां का दूध अमृत समान होता है।
    उन्होंने कहा कि जन्म के पहले घंटे में मां का पीला गाढ़ा दूध नवजात को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसके साथ ही बच्चे को छह माह तक मां के दूध के अलावा कुछ और नहीं देना चाहिए। छह माह बाद बच्चे को विकास के लिए मां के दूध के साथ हल्का पूरक आहार भी देना चाहिए। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ. अजय राजा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो की पूरे प्रदेश में 14 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जा रहा है।
    कार्यशाला में उपस्थित जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व अन्य विभागों के लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. सलमान ने कहा कि नवजात की जान बचाना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसके लिए उन्होंने जरुरी टिप्स भी दिए।
    उन्होंने बताया कि बच्चे को अस्पताल से तब तक डिस्चार्ज नहीं करना चाहिए जब तक की वह भलीभांति मां का दूध न पीने लगे। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य जरुरी उपाय भी बताये जो की नवजात को लम्बी उम्र देने के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जैसे- नवजात को तुरंत नहलाएं नहीं, शरीर पोंछकर नर्म साफ़ कपड़े पहनाएं, जन्म के तुरंत बाद नवजात का वजन लें और जरुरी इंजेक्शन लगवाएं, नियमित और सम्पूर्ण टीकाकरण कराएं, नवजात की नाभि सूखी और साफ़ रखें और संक्रमण से बचाएं, मां और शिशु की व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी ध्यान दें, कम वजन और समय से पहले जन्में शिशुओं पर खास ध्यान दें, शिशु का तापमान स्थिर रखने के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) विधि अपनाएँ, शिशु जितनी बार चाहे दिन अथवा रात में बार-बार स्तनपान कराएं, नवजात को काजल न लगाएं और कान व नाक में तेल न डालें। तेल की मालिश कर सकते हैं और कुपोषण व संक्रमण से बचाव के लिए छह माह तक केवल मां का दूध पिलायें, शहद, घुट्टी, पानी आदि न पिलायें।
    पुरुष नसबंदी पखवारा पर भी कार्यशाला :
    पुरुष नसबंदी पखवारा 21 नवम्बर से चार दिसम्बर तक मनाये जाने पर भी शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर सेन्टर ऑफ़ एक्सीलेंस केजीएमयू, लखनऊ के यूरोलाजी विभाग के मास्टर ट्रेनर-एनएसवी डॉ. एनएस डसीला ने कहा कि समाज में एक बहुत बड़ा मिथक है कि ज्यादातर पुरुष नामर्द होने के डर से नसबंदी नहीं करवाते हैं, जबकि पुरुष नसबंदी करने की प्रक्रिया बहुत ही सुरक्षित और लम्बे समय तक के लिए बहुत ही आसान है।
    इस पखवारे की थीम: “ पुरुषों ने अपनाई नई पहचान-परिवार नियोजन में भागीदारी से बढ़ाया सम्मान” है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पखवारे के पहले चरण में 21 से 27 नवम्बर तक हर जिले में एएनएम/आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भ निरोधक साधनों के प्रयोग (कंडोम, पुरुष नसबंदी) के लिए इच्छुक दम्पतियों की पहचान, संवेदीकरण और पंजीकरण किया जाएगा।
    परिवार नियोजन में पुरुष भागेदारी और इसके साथ जुड़े विभिन्न मिथकों को संबोधित करते हुए सार्वजानिक स्थलों, स्वास्थ्य इकाइयों और मेडिकल कालेजों में प्रचार-प्रसार सामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरे चरण सेवा प्रदायगी में 28 नवम्बर से चार दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी की सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य इकाइयों को चिन्हित करते हुए सभी जरूरी लोजिस्टिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।

    Keep Reading

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading