Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, पुरस्कार एवं सम्मान समारोह

    By March 11, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    लखनऊ, 11 मार्च। ‘राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’, उप्र के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह’ वर्ष 2017-18 का आयोजन ’यशपाल सभागार, उप्र हिन्दी संस्थान, महात्मा गाँधी मार्ग, लखनऊ, में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री राम नाईक, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि, श्री पार्थसारथी सेन शर्मा, आयुक्त ग्राम्य विकास, उप्र थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. हरिओम, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, द्वारा की गयी। मंच पर संस्थान के सह संरक्षक श्री आरके मित्तल, सेवानिवृत्त कृषि उत्पादन आयुक्त, उप्र शासन भी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ डाॅ. शोभा दीक्षित ‘भावना’, डाॅ. रश्मिशील एवं श्रीमती इन्द्रासन सिंह ‘इन्दु’ द्वारा राष्ट्रगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि/मुख्य विशिष्ट अतिथिगण द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के किया गया। अतिथियों का स्वागत करने के साथ संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या डाॅ. दिनेश चन्द्र अवस्थी, महामंत्री द्वारा प्रस्तुत की गयी।

    मुख्य अतिथि द्वारा श्री दयाशंकर अवस्थी ‘देवेश’, की पुस्तक ‘कृष्णार्जुन संवाद’, डाॅ. कैलाश निगम की पुस्तक ‘लक्ष्य की ओर’ (गीत संग्रह) एवं डाॅ. अब्दुर्रहीम की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘वैश्विक भावैक्य के परिपे्रक्ष्य में सूफ़ी संतों का कृष्ण काव्य’ का लोकार्पण किया गया।

    इन्हे मिला साहित्यिक पुरस्कार वर्ष 2017-18

    (सेवानिवृत्त राज्यकर्मी)
    1. प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार श्री महेश चन्द्र द्विवेदी,
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी गद्य) सेनि पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

    2. शिव सिंह सरोज पुरस्कार श्री जयशंकर मिश्र
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी पद्य) आईएएस, अपर सचिव (सेनि), भारत सरकार, समकक्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी, केपीआई सी, यूपी काॅडर।

    3. बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार श्री गोपाल नारायण श्रीवास्तव
    हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित सेनि वरिष्ठ लेखा परीक्षक कार्यालय वित्त
    कृति ‘नौ लाख का टूटा हाथी’ एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, जगत नारायण रोड, शिक्षा भवन, लखनऊ

    4. कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार श्री नन्दल ‘हितैषी’
    हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति सेनि वायरलेस केन्द्र अधिकारी (उप्र पुलिस)
    ‘बोलती दीवारें’ जिला नियंत्रण कक्ष, कोतवाली सदर, इलाहाबाद

    5. मीर तकी ‘मीर’ पुरस्कार श्री शाहनवाज़ क़ुरैशी
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (उर्दू गद्य) सेनि उपनिदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उप्र, लखनऊ
    (राज्यकर्मी)

    6. पं0 महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार डाॅ0 रश्मिशील
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी गद्य) वरिष्ठ सहायक, राज्य सम्पत्ति विभाग।

    7. भगवती चरण वर्मा पुरस्कार श्री मूसा खान ‘अशान्त बाराबंकवी’
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी गद्य) वरिष्ठ सहायक, जिला विकास कार्यालय, बाराबंकी।

    8. सुमित्रानन्दन पंत पुरस्कार डाॅ. पीवी जगनमोहन
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी पद्य) भारतीय प्रशासनिक सेवा, मण्डलायुक्त, बरेली।

    9. अमृतलाल नागर पुरस्कार श्री बलदेव त्रिपाठी
    हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति जिला समाज कल्याण अधिकारी, निदेशालय, समाज ‘अर्थागमन’ कल्याण विभाग।

    10. डाॅ. विद्या निवास मिश्र पुरस्कार श्री राम नगीना मौर्य
    हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित संयुक्त सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उप्र शासन
    कृति ‘आखिरी गंेद’

    11. श्यामसुन्दर दास पुरस्कार डाॅ. शोभा दीक्षित ‘भावना’
    हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ‘नियति’ निजी सचिव, ग्रेड-2, उप्र शासन।

    12. जयशंकर प्रसाद पुरस्कार डाॅ. उमेश चन्द्र वर्मा ‘आदित्य’
    हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ‘चिन्तन के स्वर’ अनुभाग अधिकारी, शिक्षा अनुभाग-7, उप्र सचिवालय।

    13. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ पुरस्कार श्री अनुराग मिश्र ‘गैर’
    हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ‘तृष्णा’ सहायक आबकारी आयुक्त, बस्ती। पिन-272001

    14. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ पुरस्कार श्री वीरपाल सिंह ‘निश्छल’
    हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ‘जीवन सरिता’ हेड काॅस्टेबल, सुरक्षा मुख्यालय, अभिसूचना विभाग, ओम निवास, लखनऊ।

    15. डाॅ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार श्रीमती गीता कैथल
    हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित प्रवर वर्ग सहायक राज्य योजना आयोग-1, नियोजन
    कृति ‘मझधार में संवेदना’ विभाग, योजना भवन, लखनऊ

    16. 15. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पुरस्कार श्री राकेश ऋषभ
    हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ‘अमृतांजलि’ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय हमीरपुर।

    17. मिर्जा असदउल्ला खाँ ‘ग़ालिब’ पुरस्कार मो. फारूक
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (उर्दू पद्य) उर्दू अनुवादक, कार्यालय निबन्धक, सहकारिता विभाग, उ0प्र0।

    18. फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार डाॅ. बिजारत नबी
    उर्दू गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति‘ नाज़िर सदर, कलेक्ट्रेट बिजनौर।
    अख्तरुल ईमान ‘शख्सियत और शायरी’

    19. अमीर खुसरो पुरस्कार मो. मुईन अंजुम सिद्दीक़ी
    दीर्घकालीन साहित्य सेवा (उर्दू गद्य) वैयक्तिक सहायक, ग्रेड-2, उप निदेशक, विद्युत
    सुरक्षा, उप्र शासन, लखनऊ रीजन

    20. अकबर इलाहाबादी पुरस्कार श्री सगीर अहमद (सगीर नूरी)
    उर्दू पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति उर्दू अनुवादक, सह प्रधान सहायक, कार्यालय
    शेरी मजमूआ ‘अहसास’ जिला विकास अधिकारी, बाराबंकी।
    पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को रु0 01-01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाॅल भेंट किये गये।

    इसके अतिरिक्त दो अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये गये जिनका विवरण निम्नलिखित है:-

    ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ गीत पुरस्कार श्री कौशल कुमार (रु0 21,000/-)
    ग्राम बहज़ादका डाक-पिलौना, 250401, जिला मेरठ।
    रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार डाॅ0 निरंजन सहाय (रु0 11,000/-)
    प्रोफेसर, काशी विद्यापीठ, वाराणसी।

    संस्थान की पत्रिका ‘अपरिहार्य’ एवं संस्थान को अमूल्य योगदान देने हेतु श्री सुरेश चन्द्र विश्वकर्मा, सुश्री राज स्मृति, श्री योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती प्रीति चैधरी, श्री राम स्वरूप ‘स्वरूप’, श्री शुकदेव पाण्डेय ‘प्रबल’, डाॅ. रविकान्त, श्री मुकेश सिंह, श्री हौसला प्रसाद त्रिपाठी ‘कुमार तरल’, श्रीमती रेनू हुसैन, श्री गिरीश मिश्र, श्रीमती सोनरूपा ‘विशाल’, श्रीमती रोली शंकर, श्री प्रमोद द्विवेदी ‘प्रमोद’, श्रीमती अलका प्रमोद, श्रीमती रूपा पाण्डेय ‘सतरूपा’, श्री सिद्धेश्वर शुक्ला ‘क्रान्ति’, श्रीमती कुसुम वर्मा, श्री चन्द्र देव दीक्षित, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्री अवधेश गुप्त ‘नमन’, श्री अनिल कुमार वर्मा, श्री विजय कर्ण, श्री अलंकार रस्तोगी, श्री सतीश कुमार सिंह, सुश्री संध्या सिंह, सुश्री भावना मौर्य एवं सुश्री आयशा अयूब को वर्ष 2017-18 ‘साहित्य गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। उक्त सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र, अंग-वस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हरी प्रकाश ‘हरि’ एवं श्री सुनील कुमार बाजपेयी, उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों/साहित्यकारों/श्रोताओं एवं अन्य उपस्थित महानुभावों के प्रति संस्थान के संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डाॅ. रविशंकर पाण्डेय ने आभार/धन्यवाद व्यक्त किया। अंत में डाॅ. शोभा दीक्षित ‘भावना’, डाॅ. रश्मिशील एवं सुश्री इन्द्रासन सिंह ‘इन्दु’ द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading