Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    भविष्य में गुपचुप बिजली दर बढ़ोत्तरी के मामले ने पकड़ा तूल, ऊर्जा मंत्री ने कहा नहीं होगी किसी के साथ न इंसाफ़ी

    By November 22, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने की मुलाकात, सौपा ज्ञापन और बिजली कम्पनियों पर साधा निशाना कहा मात्र 6 माह में इस वित्तीय वर्ष में सितम्बर, 2018 तक घाटा कैसे बढ़ गया 8 हजार करोड़

    लखनऊ, 22 नवंबर 2018: उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि प्रदेश की बिजली कम्पनियों व पावर कारपोरेशन द्वारा उप्र विद्युत नियामक आयोग आदेश के क्रम में वर्ष 2018-19 के लिये जो विज्ञापन विगत दिनों अखबारों में प्रकाशित कराया गया, उन्होंने कहा कि जिसमें बिजली कम्पनियों ने गुपचुप तरीके से चोर दरवाजे से भविष्य में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कराने की रेगुलेटरी असेट बनवाकर जो साजिश की गयी।

    इस मामले के खिलाफ उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौसिंल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा से शक्ति भवन उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा और विस्तार से चर्चा की।

    उपभोक्त परिषद अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया कि एक तरफ बिजली कम्पनियां दक्षता में सुधार के नाम पर कुछ माह पहले 50 हजार से लेकर 2.5 लाख तक का अभियन्ताओं/कार्मिकों को नगद इनाम दे चुकी है और वहीं दूसरी ओर अप्रैल से सितम्बर तक इस वित्तीय वर्ष में मात्र 6 माह में कुल घाटे की बात की जाय तो वह 8 हजार करोड़ हो गया है।

    उन्होंने कहा कि यह कैसी व्यवस्था एक तरफ दक्षता बढ़ाने के नाम पर नगद इनाम दूसरी तरफ इतना बड़ा घाटा, विगत वर्ष 2017-18 में ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में लगभग 150 प्रतिशत तक वृद्धि की गयी और अब राजस्व वसूली पूरी तरह लड़खड़ा गयी है। बढ़ी बिजली दरों के अनुपात में ग्रामीण उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान ही नहीं कर पा रहा है ऐसे में लगातार केवल बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी से कोई काम चलने वाला नहीं है, जब तक प्रदेश की बिजली कम्पनियाॅ राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी, बिजली चोरी पर अंकुश व फिजूल खर्ची पर विराम लगाकर अपनी दक्षता को नहीं बढ़ायेगी तब विभाग की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरने वाली है। ऐसे में बिजली कम्पनियों की अक्षमता खामियाजा प्रदेश की जनता क्यों भुगते।

    ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने पायेगा, हर हाल में बिजली कम्पनियों को अपनी दक्षता और कार्य प्रणाली में सुधार कर घाटे को कम करना होगा। सरकार द्वारा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का पूरा खयाल रखा जायेगा।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा बड़े दुर्भाग्य की बात है कि एक तरफ बिजली कम्पनियाॅ इस वित्तीय वर्ष में सितम्बर माह तक 8 हजार करोड़ के घाटे में पहुॅच गयी, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग में अनकों कार्यो के लिये 100 करोड़ से ज्यादा के कन्सलटेन्ट रखे गये फिर वह क्या सलाह दे रहे है, क्यों घाटा बढ़ रहा है, जब तक इन सबकी जवाबदेही व सख्त कार्यवाही नहीं की जायेगी, घाटा बढ़ता जायेगा।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading