Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अद्भुत भरत मिलाप देखने उमड़ा जनसैलाब

    By October 10, 2019Updated:October 10, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भगवान राम और माता सीता के साथ लक्ष्मण जी भी वनवास पर गए थे। वह तपस्वी की भांति प्रभु की सेवा में लीन रहे। इधर अयोध्या में भरत का जीवन भी तपस्वी जैसा ही था। वह चौदह वर्षों तक इसी रूप में राजधर्म का निर्वाह करते रहे। इन चौदह वर्षों बाद श्री राम और भरत मिलन विलक्षण रहा होगा। देवता भी इस मनोरम दृश्य के साक्षी थे। काशी के नाटी इमली में इसी को चरितार्थ करने का प्रयास प्रतिवर्ष होता है।

    बरबस लिए उठाइ उर लाए कृपानिधान।
    भरत राम की मिलनि लखि बिसरे सबहि अपान॥

    रामकथा केवल भारत ही नही विश्व के अनेक देशों में प्रचलित है। इसी प्रकार इन सभी देशों में रामलीला भी लोकप्रिय है। इसमें भी भरत मिलाप का दृश्य अद्भुत होता है। एक तरफ इतिहास में सिंहासन के लिए भाई भाई में हिंसक संघर्ष के अनेक उदाहरण है, वहीं रामकथा में भरत जैसे भाई है,जो चौदह वर्षों तक उस सिंहासन पर नहीं बैठे जिसे वह श्री राम का मानते थे। भरत ने चौदह वर्षों तक सिंहासन पर श्री राम की खड़ाऊ रखकर स्वयं तपस्वी की तरह शासन किया। श्री राम ने वादा किया था कि चौदह वर्ष बाद अयोध्या लौटकर वह शासन ग्रहण करेंगे। इस अवधि के बाद एक एक पहल बिताना भरत के लिए कठिन था।

    अंततः श्री राम वापस लौटते है। भरत को गले लगाते है, यह दृश्य निश्चित ही अद्भुत व अलौकिक रहा होगा।
    पिछले चार सौ पचहत्तर वर्षों से काशी के नटी इमली भरत मिलाप में इसका मंचन होता है। इस दृश्य को देखने दूर दूर से लोग आते है। यहां के दृश्य को देखकर भावविह्वल होते है। परम्परा के अनुसार काशी नरेश भी हांथी पर सवार होकर आते है। हर हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से आसमान गूंज उठता है।

    यह विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप गोधूलि बेला में ही होता है। भगवान राम अन्य भाइयों के साथ विशेष रूप में भरत को गले लगाते है। इस पूरे दृश्य को यथासंभव सजीव बनाने का प्रयास होता है। पुष्पक विमान पर सवार होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम नाटी इमली मैदान में पहुंचते है। काशी नरेश पुष्पक विमान की परिक्रमा करते है। शगुन भेंट करते है। पूरा दृश्य अति मनोरम होता है। अनेक विशेषताओं ने इस भरत मिलाप को विश्व प्रसिद्ध बना दिया है-

    “मिलनि प्रीति किमि जाइ
    बखानी।
    कबिकुल अगम करम मन बानी॥
    परम प्रेम पूरन दोउ भाई।
    मन बुधि चित अहमिति बिसराई॥”

    Keep Reading

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading