Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    जागरूकता रैली में बोलें सीएम: ड्राइविंग लाइसेंस का हर साल रिन्युवल किया जाना चाहिए

    By October 16, 2019 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 535

    यातायात के नियमों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    जनसँख्या और वाहनों की संख्या में वृद्धि के चलते सड़कों पर दबाब बढा है। सुगम यातायात एक चुनौती की तरह है। फिर भी नियमों का पालन करके अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन इसमें सरकार के साथ साथ आम नागरिकों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसी के प्रति लखनऊ में एक जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिदास मार्ग पर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

    इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक के सामान्य नियमों की जानकारी और अनुपालन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के सम्बन्ध में आम नागरिक को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस कार्य में सामूहिक प्रयास अधिक कारगर साबित हो सकता है। सभी संबंधित विभागों को जन जागरूकता का यह कार्य करना चाहिए। चौदह से बीस अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह इसी के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

    राज्य सरकार सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है तथा इसके लिए आवश्यक कदम उठा रही है। परिवहन विभाग को ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोलने चाहिए। इसके साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस का हर साल रिन्युवल भी किया जाना चाहिए। नियंत्रित स्पीड, हेल्मेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, चालक के नियमित हेल्थ चेकअप जैसी बातों पर अमल करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क यातायात के नियमों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। शिक्षा का अर्थ केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। इसलिए शिक्षण, प्रशिक्षण से सम्बन्धित प्रत्येक संस्था का दायित्व है कि विद्यार्थियों को जीवन के लिए उपयोगी नियमों से अवगत कराये। प्रत्येक विद्यालय में यातायात की जानकारी देने के उद्देश्य से गोष्ठी की जानी चाहिए।

    इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवेश चतुर्वेदी, परिवहन आयुक्त धीरज साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    #सड़क सुरक्षा सप्ताह

    Keep Reading

    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    ईरान ने 24 घंटे में ही होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया: भारतीय जहाजों पर फायरिंग, तनाव चरम पर

    Parashurama Transcends the Boundaries of Caste: A Sociological Analysis of Mohan Bhagwat's Statement

    शिल्प और शौर्य का एकीकरण: हिंदू समाज की एकता के प्रतीक भगवान परशुराम!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026
    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    April 20, 2026
    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading