Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    20 लाख उपभोक्ताओं को उपभोक्ता परिषद की याचिका पर बड़ी राहत

    By July 22, 2019 इंडिया 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612
    • प्रदेश के 20 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ता जो मीटर्ड में हुये थे शिफट उन्हें अविलम्ब 10 प्रतिशत छूट देने के लिये विद्युत नियामक आयोग ने एम डी यूपीपीसीएल को किया आदेशित और 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
    • विद्युत नियामक आयोग ने पावर कारपोरेशन प्रबन्ध निदेशक को भेजा निर्देश कहा यदि हुआ टैरिफ आदेश का अतिक्रमण तो आयेाग को विधिक कार्यवाही करने के लिये होना पडेगा बाध्य

    लखनऊ,22 जुलाई 2019: प्रदेश के लगभग 20 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ता जो मीटर्ड में शिफ्ट हुये थे जिन्हें अनमीटर्ड से मीटर्ड में शिफट होने पर 10 प्रतिशत छूट मिलने का प्राविधान विद्युत नियामक आयेाग द्वारा पारित टैरिफ आदेश में पिछले लगभग 5 वर्ष से विद्यमान है। इसके बावजूद भी ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ता जो लाखां की संख्या मे मीटर्ड में शिफट हुये बिजली कम्पनियांे ने उन ग्रामीण अनमीटर्ड  विद्युत उपभोक्ताओं का करोडों अरबों छूट का पैसा हडप लिया जिसके विरोध में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने पूरे मामले की चेयरमैन नियामक आयोग से मिलकर 15 जुलाई को शिकायत की थी और यह मांग उठायी थी कि पावर कारपोरेशन के खिलाफ छूट का पैसा हडपने के लिये टैरिफ आदेशों के उलंघन की कार्यवाही शुरू की जायें।

    जिस पर उप्र विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में बडा फैसला सुनाया है। आयेाग सचिव श्री संजय कुमार सिंह द्वारा आयोग के निर्देश पर पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक को यह निर्देश दिये गये हैं कि बिजली कम्पनियाॅं अविलम्ब टैरिफ आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करें अन्यथा आयोग पूरे मामले पर गंभीर है यदि टैरिफ आदेश के प्राविधानों का अतिक्रमण होता है तो आयेाग को विधिक कार्यवाही करने के लिये बाध्य होना पडेगा। आयेाग ने आगे अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया है कि पावर कारपोरेशन पूरे मामले पर 7 दिन में स्पष्ट आख्या आयोग को उपलब्ध कराये जिससे आगे की कार्यवाही प्रारम्भ की जाये।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा जिस प्रकार से नियामक आयेाग द्वारा प्रदेश के ग्रामीण लगभग 20 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं के संबंध में सख्त कार्यवाही के संकेत दिये गये हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि पावर कारपोरेशन के खिलाफ विधिक कार्यवाही होना तय है। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ता परिषद भी इस बात पर पूरी तरह अडिग है कि प्रदेश के बिजली कम्पनियों ने टैरिफ आदेश का उलंघन किया है इसलिये प्रबन्धन के खिलाफ अविलम्ब विधिक कार्यवाही आयेाग को प्रारम्भ कर देना चाहिये।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा पूरे प्रदेश के ग्रामीण उपभेाक्ताओं में लम्बे समय से इस बात पर आक्रोश व्याप्त है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी द्वारा भी इस पूरे मामले पर उपभोक्ताओं का छूट का पैसा दिये जाने का निर्देश दिया गया था इसके बावजूद भी बिजली कम्पनियों ने उपभोक्ताओं का करोडों अरबों छूट का पैसा हडपने की कोशिश की।

    #उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद #उप्र विद्युत नियामक आयोग

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    2 Comments

    1. #best_pressure_washer on April 11, 2020 4:31 pm

      I don’t even know how I ended up here, but I thought this post was great.
      I do not know who you are but definitely you are going to a famous blogger if you are not already 😉 Cheers!

      Reply
    2. Francine on December 15, 2020 2:22 am

      Hmm is anyone else encountering problems with the
      pictures on this blog loading? I’m trying to figure out if its a problem on my
      end or if it’s the blog. Any responses would be greatly
      appreciated.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading