संस्था के छात्रों ने की मनमोहक प्रस्तुति
लखनऊ,11 जनवरी। वैष्णवी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी संस्था की ओर से आज मोतीझील में वार्षिक रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे कानून मंत्री श्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी श्रीमती नम्रता पाठक ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वैष्णवी संस्था ने बच्चों के समग्र विकास के प्रति काफी सालों से प्रत्यनशील है और संस्था की सफलता संस्था सचिव की मेहनत यहाँ एकत्रित लोगो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों की प्रशंसा की और उन्हें प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में श्री राजीव लोचन स्वास्थ महानिदेशक, बलरामपुर भी मौजूद रहे जिन्होंने उपस्थित छात्रों से अपने खान- पान और स्वास्थ के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो का रचनात्मक विकास होता है एवं उनका मनोबल भी बढ़ता है इस मौके पर उन्होंने छात्रों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार वितरित किये।

इस मौके पर संस्था के 50 छात्रों को प्रमाण पत्र और 26 छात्रों को गिफ्ट के रूप में स्टेटिंग मशीन, रोलर मशीने, वैक्स सिटर और प्राइज भी बाटें गए। जिन छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरूस्कार दिये उनके नाम मानसी, सुधा, काजल, आराधना, नीलम और मधु आदि थे। इस कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।








