Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    आतंकवाद मानवता के लिए आज सबसे बड़ा खतरा: मोदी

    By June 10, 2019 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 528
    • राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा बताते हुए बोले पीएम मोदी
      दोनों देशों के बीच पहली बार शुरू होगी फेरी सेवा

    नई दिल्ली, 10 जून 2019: पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद मानवता के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने नेताओं से आतंकवाद की समस्या से मिलकर लड़ने को कहा।

    मालदीव की संसद मजलिस को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते इतिहास से भी पुराने हैं। उन्होंने कहा, आज मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि मालदीव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर भारतीय आपके साथ है। मोदी ने कहा कि आतंकवाद न केवल देश के लिए बल्कि पूरी सभ्यता के लिए खतरा है।

    उन्होंने कहा, समुदाय ने जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर सम्मेलन और बैठकें आयोजित की हैं, अब उसे आतंकवाद के मुद्दे पर भी साथ में आना चाहिए। अब आतंकवाद पर नियंत्रण सम्मेलन का समय है। उन्होंने कहा, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग आज भी अच्छे आतंकवादियों और बुरे आतंकवादियों के बीच अंतर करने की गलती कर रहे हैं। भारत ने पहले देश में आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था और उससे उसकी सरजमीं से पनप रहे आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद करने को कहा था।

    मोदी ने कहा, ‘‘पानी अब सिर से ऊपर जा रहा है।’ उन्होंने दुनिया के नेताओं से आतंकवाद से मिलकर लड़ने को कहा। मालदीव में आजादी, लोकतंत्र, समृद्धि और शांति के लिए भारत उसके साथ खड़ा है। मोदी ने संसद में कहा, आज मालदीव में और मजलिस में मैं आपके बीच आकर बहुत खुश हूं। 

    भारत-मालदीव के बीच छह समझौतेमाले (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों देशों ने रक्षा और समुद्र समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पहला एमओयू जल विज्ञान संबंधी मामलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया गया। दूसरा करार स्वास्य के क्षेत्र में किया गया।

    कहा, भारत और मालदीव के रिश्ते इतिहास से भी पुराने:

    भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए एक फेरी सेवा शुरू करने पर सहमत हुए। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने केरल के कोच्चि तथा मालदीव की राजधानी माले के बीच यात्री तथा माल ढोने वाली एक फेरी सेवा शुरू करने के लिए अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। मोदी ने कहा, ‘‘मैं विशेष तौर पर खुश हूं कि हम दोनों देशों के बीच फेरी सेवा शुरू करने पर सहमत हुए हैं।

    Keep Reading

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading