Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    हम तकनीक की अंधी दौड़ में बहुत कुछ खोते जा रहे हैं : प्रो.नदीम हसनैन

    ShagunBy ShagunMay 11, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,156

    संगोष्ठी : आधुनिकता, जलवायु परिवर्तन एवं हाशिए का समाज : खतरों से निपटने को विकास का सही रास्ता चुनें: डी रघुनंदन

    लखनऊ, 11मई: हमारा रहन सहन और पूरी व्यवस्था को बदलकर संयमित करने से ही हम बढ़ते जलवायु परिवर्तन के ख़तरों का सामना कर सकते हैं। हमारी कोशिश ही नहीं, मकसद भी होना चाहिये कि गैर बराबरी, ऊर्जा खपत और कचरा कम हो। साथ ही कार्बन उत्सर्जन भी घटे। इसके लिए हमें विकास का सही रास्ता चुनना होगा।

    ये विचार मुख्यवक्ता के तौर पर दिल्ली साइंस फोरम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डी रघुनंदन ने यूपी प्रेस क्लब सभागार में व्यस्त किये। यहां जन विचार मंच की ओर से’ आधुनिकता, जलवायु परिवर्तन एवं हाशिए का समाज’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।

    प्रतुल जोशी के संचालन में चली संगोष्ठी में विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो.नदीम हसनैन ने कहा कि हम तकनीक की अंधी दौड़ में बहुत कुछ खोते जा रहे हैं। सोचना होगा कि हम आगे की पीढ़ी के लिए क्या छोड़कर जा रहे हैं।

    इससे पहले कोपेनहेगन सम्मेलन, पेरिस समझौते का जिक्र के साथ पूंजीवाद जैसे बहुत से खतरों से आगाह करते हुए श्री रघुनंदन ने कहा कि बढ़ता तापमान से समुद्र तल ऊपर आ रहा है और पापुआ न्यू गिनी के आसपास के द्वीप डूब रहे हैं। मालदीव ने भी इस ओर ध्यान खींचा है। देश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी एक भारतीय की तुलना में 15 गुना ज्यादा ऊर्जा खपत करता है। इसके साथ ही देश में हवाई यात्री 12 से 15 प्रतिवर्ष और घरों में एसी का प्रयोग करने वाले भी प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत बढ़ रहे हैं। हमें सोचना होगा कि हम विकास का क्या रास्ता चुनें।

    अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रो.रमेश दीक्षित ने कहा कि आज असमान विकास हो रहा है। साथ ही हमें ये भी देखना, सोचना, समझना और फिर करना होगा कि हाशिए के समाज की जिंदगी कैसे बदल रही है। इस मौके पर श्री रघुनंदन ने श्रोताओं हेमंत कुमार सिंह, रिजवान और सरिता मिश्रा के उठाये सवालों के जवाब भी दिए।

     

    Shagun

    Keep Reading

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading