लखनऊ 24 दिसम्बर। ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आज कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए क्रिसमस का आयोजन किया गया इस अवसर पर आज कैंसर पीड़ित बच्चों से सेंटा क्लाज मिलने आया और बच्चो को खाने पीने की चीजें भी दी और गिफ्ट बाटें। इस मौके पर कार्यालय में गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया इस मौके पर गरीब परिवार की महिलाओं को कम्बल भी बाँटे गयें इस मौके पर संस्था की संस्थापिका ने बच्चों को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया, संस्था की सहयोगी संस्था सुरभि ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया इस कार्यक्रम की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गयी।








