ऑफसेट प्रिटिंग प्रेस पहले देश के गिनती के शहरों में ही होते थे। लिहाजा फिल्मों के दो तरह के पोस्टर डिजाइन होते, एक जो मुंबई से छपकर फिल्म के प्रिंट्स के साथ ही देश के सारे सिनेमाघरों को भेजे जाते। दूसरी तरह के पोस्टर स्थानीय हैंड प्रिंटिंग प्रेस में ही छपते थे और शहर की दीवारों पर यही चिपकाए जाते थे। असली प्रचार फिल्मों का इन्हीं के जरिये होता।
यहां देखिए निर्देशक नरेंद्र बेदी की फिल्म जवानी दीवानी के ऐसे ही दो पोस्टर। ये फिल्म 14 जुलाई 1972 को रिलीज हुई और जया भादुड़ी ने पहली बार इस फिल्म में ग्लैमरस अदाएं दिखाईं। रणधीर कपूर की इस फिल्म को हिट कराने में आनंद बक्षी के गीतों, आर डी बर्मन के संगीत और आशा व किशोर की आवाज़ का बड़ा योगदान रहा।
- पंकज शुक्ल की वॉल से साभार







