Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सरकार की मार्च 2019 तक सभी ग्राम पंचायतों में वाईफाई शुरू करने की योजना

    ShagunBy ShagunSeptember 7, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    सरकार लगभग साढे पांच लाख गांवों में मार्च 2019 तक वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3700 करोड रपये है।
    दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘ढाई लाख ग्राम पंचायतों में मार्च 2019 तक वाईफाई सुविधा के लिए टेंडर सितंबर महीने में जारी होने की संभावना है। ‘ ‘इसका मतलब यह हुआ कि अगर हम हर ग्राम पंचायत में वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवाते हैं तो वास्तव में 5.5 लाख गांवों को मोबाइल ब्रॉडबैंड की सुविधा मिल सकेगी। ‘ ‘
    सरकार को उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक लगभग एक लाख ग्राम पंचायतों में 1000 एमबीपीएस स्पीड की ब्रॉडबैंड सेवा शुरू हो जाएगी।
    पहले सरकार ग्राम पंचायतों को 100 एमबीपीएस की स्पीड वाले ब्रॉडबैंड से जोडना चाहती थी लेकिन नयी भारतनेट परियोजना में हर ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्तावित ब्रॉडबैंड की स्पीड दस गुना बढाकर एक जीबीपीएस कर दी गई है।
    सुंदरराजन ने कहा, ‘एक लाख ग्राम पंचायत में वाईफाई में भारतनेट सेवा का इस्तेमाल होगा। बाकी 1.5 लाख पहले दिन से ही भारतनेट से नहीं जुडे होंगे। बाद में हम सभी वाईफाई को भारतनेट से संबद्ध कर देंगे। ‘
    जहां तक एक जीबीपीएस डाउन स्पीड का मतलब है कि उपयोक्ता किसी बालीवुड फिल्म को केवल दो सेकंड में डाउनलोड कर सकेगा।
    सचिव ने कहा कि सभी के लिए इंटरनेट सेवा के सरकार के नये लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतनेट बहुत ही मायने रखती है। इसके कार्यान्वयन की गति को बीते एक महीने में लगभग सात गुना बढाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले हम हर दिन लगभग 150 संस्थापन कर रहे थे लेकिन अब हम हर दिन 800 इलेक्ट्रोनिक उपकरण लगा रहे हैं। सरकार भारतनेट को मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
    नयी दूरसंचार नीति के तहत सरकार लगभग 40,000 गांवों को कनेक्ट करने पर ध्यान केंद्रित करेगी और 2022 तक 70 करोड लोगों को नियमित इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराएगी।
    दूरंसचार मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकडों के अनुसार छह सितंबर तक 33,430 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है।
    जुलाई 2017 तक की बात की जाए तो 1,00,299 ग्राम पंचायतों के लिए 2,21,925 किलोमीटर लंबी आप्टिकल फाइबर केबल ओएफसी बिछाई जा चुकी है। सुंदरराजन ने कहा कि सरकार एक लाख ग्राम पंचायतों में ओएफसी बिछ चुकी है और ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने के लिए अब इलेक्ट्रानिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading