Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अग्रवाल ने पढ़ ली मुशर्रफ की फीलिंग, फिरोज नहीं पढ़ा सकेंगे संस्कृत धर्म विज्ञान

    By December 11, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    मुशर्रफ का घर संभालेंगे मोनू, फिरोज़ नहीं संभाल सके संस्कृत धर्म संकाय

    नवेद शिकोह

    सियासत में इंसानियत नहीं होती और इंसानियत में सियासत नहीं होती। इंसानियत में धर्म के कोई मायने नहीं और सियासत की गाड़ी धार्मिक कटुता के पहियों से चलायी जाती है। देश के दो हादसों ने ये बात साबित कर दी है। दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी आग के हादसे से एक कहानी निकल के आयी है। और दूसरा मामला भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रांगण में नफरत की लपटों के तांडव से जुड़ा है। जिसके नतीजे में प्रोफेसर फिरोज खान को विरोध के चलते संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा।

    बात शुरु करते हैं दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना से –

    43 लोगों की तरह आग की लपटों में जान गवाने वाला एक था मुशर्रफ़। जिस वक्त उसके सामने मौत खड़ी थी उस वक्त अपने बचपन के दोस्त मोनू अग्रवाल से मोबाइल फोन पर बात करते मुशर्रफ की आवाज का आडियो वायरल हुआ। सुन कर सबका कलेजा कांप गया। इस कंपन ने तमाम छुपे हुए सच के अहसासों को जगा दिया।

    मुशर्रफ का अर्थ सुअवसर प्राप्त होना भी है। दर्शन से फलिभूत होना भी है। जिस वक्त फैक्ट्री में खौफनाक मौत की आग से घिरा मुशर्रफ अपने मित्र मोनू अग्रवाल से मोबाइल फोन से बात कर रहा था उस वक्त उनकी वाणी ने वास्तविक भारत के दर्शन पेश कर दिए। फोन आडियो में वो कहता है- अब बचने का कोई रास्ता नहीं, मौत सामने खड़ी है। खत्म होने वाला हूं..

    मुशर्रफ ने साबित कर दिया कि भारत का आम नागरिक मौत से नहीं डरता बल्कि ऐसे वक्त में भी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाता है। जब मौत सामने खड़ी थी उस वक्त भी मुशर्रफ मौत से नहीं डरा, डरा तो बस इस बात से कि अब उसके घर की जिम्मेदारियां कौन संभालेगा ? उसके बच्चों का क्या होगा !

    उसी वक्त उसने अपने परिवार का ख़्याल रखने के आग्रह के लिए एक सख्स को भी चुन लिया। वो शख्स उसके ख़ानदान का नहीं था। उसके मजहब का भी नहीं था। मरने से चंद मिनट पहले मुशर्रफ को अपनी दुनिया जहान में एक मित्र सबसे विश्वसनीय नज़र आया। ये था मुशर्रफ का हिंदू मित्र मोनू अग्रवाल। दोस्त को फोन करने के कुछ ही क्षणों में मेहनतकश मुशर्रफ की मौत हो गई। और फिर मोनू ने अपने दोस्त मुशर्रफ के परिवार का जीवनभर ख्याल रखने का प्रण लिया। हिन्दू का मुसलमान पर और मुसलमान का हिंदू पर भरोसा ही भारत का दर्शन है।

    धर्मनिरपेक्षता, अनेकता में एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द, गंगा जमुनि तहज़ीब, अखंडता, समरसता जैसे सतरंगों से सजी भारतीयता का ऐसा सौंदर्य अतीत मे था, वर्तमान मे है.और भविष्य मे भी बना रहेगा। लेकिन हर हक़ीक़त की दलीलों को झुठलाने के लिए एक अपवाद सामने खड़ा रहता है। मुशर्रफ और मोनू अग्रवाल की दोस्ती की मिसाल के दिन ही सियासत की मजहबी नफरत ने एक जीत हासिल कर ली।

    एक मुसलमान संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में कैसे पढ़ा सकता है ! इस पर काफी दिनों से चल रहे हंगामे के दबाव में आकर आखिरकार प्रोफेसर फिरोज ख़ान ने इस पद से खुद इस्तीफा दे दिया। क्योंकि चंद सियासी लोगों को भरोसा नहीं था कि फिरोज खान संस्कृति विद्या धर्म को ठीक से पढ़ा पायेगा। लेकिन मुशर्रफ को मरते वक्त तक ये भरोसा रहा कि एक हिंदू उसके परिवार का ख्याल रख सकता है। ये भरोसा सच भी निकला। मोनू अग्रवाल ने कसम खायी है कि वो जीवनभर अपने मित्र मुशर्रफ के परिवार का ख्याल रखेगा।

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading