Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार का पहला बजट पेश: किसानों की कर्जमाफी के लिये किया गया 36 हजार करोड का प्रावधान

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    लखनउ, 11 जुलाई ,उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये तीन लाख 84 हजार 659.71 करोड रपये का आज अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत इस बजट में भाजपा के बहुप्रचारित चुनावी वादे यानी किसान कर्जमाफी के लिये 36 हजार करोड रपये का प्रावधान किया गया है।
    वित्त मंत्री ने विधानमण्डल के बजट सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये बजट पेश करते हुए बताया कि इस बार बजट का आकार पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 10.9 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा इसमें नयी योजनाओं के लिये 55 हजार 781.96 करोड रपये की व्यवस्था की गयी है।
    प्रदेश के लघु एवं सीमान्त किसानों का एक लाख रपये तक के फसली कर्ज की माफी भाजपा का प्रमुख चुनावी वादा था। केन्द्र सरकार द्वारा इस सिलसिले में कोई मदद ना दिये जाने के मद्देनजर राज्य सरकार के सामने इस वादे को पूरा करना एक बडी चुनौती था।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने वाला करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने के लिये कृतसंकल्पित है।
    वित्त मंत्री अग्रवाल ने वसीम बरेलवी का शेर ‘ ‘मैं कतरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं, मुझे बचाना तो समन्दर की जिम्मेदारी है। दुआ करें, सलामत रहे मेरी हिम्मत, यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है। ‘ ‘, पढने के साथ सदन में बजट प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण शुरू किया।
    अग्रवाल ने भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र का जिक््र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने अगले पांच वर्षों में 10 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।
    उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में किसान कर्जमाफी के लिये 36 हजार करोड की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा आलू किसानों के लिये सरकार पहली बार पैकेज लेकर आयी और उसने एक लाख मैटिक टन आलू खरीदा है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिनों में 22,682 करोड रपये का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 9440 करोड रपये ज्यादा है।

    Shagun

    Keep Reading

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading