Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    प्रदेश में फिर महंगा हो सकता है पेट्रोल,डीजल!

    By July 11, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 763

    पेट्रोल-डीजल के दाम में दो-तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने से 2500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल हो जाएगा

    जीएसटी के लागू होने से एक बार फिर महंगे पेट्रोल -डीजल मार लोगो को झेलनी पड़ सकती हैं यूपी सरकार जीएसटी के चलते प्रवेश कर से बंद होने वाली कमाई की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम में दो-तीन रुपये लीटर तक का इजाफा कर सकती है। इस संबंध में वाणिज्यकर आयुक्त ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
    वित्त मंत्री के स्तर पर प्रस्ताव पर चर्चा भी हो चुकी है। दरअसल, 30 जून तक राज्य में ज्यादातर पेट्रोलियम उत्पाद पर वैट के साथ ही प्रवेश कर भी लागू था। पहली जुलाई से लागू जीएसटी के दायरे से पेट्रोल-डीजल आदि के बाहर रहने से उस पर वैट तो नहीं घटा लेकिन, प्रवेश कर खत्म हो गया है।
    गौर करने की बात यह है प्रवेश कर से सरकार को सालाना तकरीबन 2500 करोड़ रुपये की कमाई हो रही थी। चूंकि सूबे की वित्तीय स्थिति पहले से ही बेहतर नहीं है इसलिए 2500 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि की भरपाई के लिए वाणिज्य कर विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
    वाणिज्य कर आयुक्त के अनुसार जीएसटी के चलते अब प्रवेश कर समाप्त हो गया है। ऐसे में होने वाले राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
    सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव भले ही तैयार हो चुका है लेकिन, मंगलवार से शुरू हो रहे बजट सत्र और जीएसटी को लेकर अफरा-तफरी के मद्देनजर सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को कुछ समय के लिए टाल सकती है।
    सरकार ने वाणिज्य कर (जीएसटी) से 62069.10 करोड़ कर राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है जिसमें से सिर्फ तेल से ही 18268.72 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा है।
    पेट्रोल पर 35.50 व डीजल पर 21.29 फीसद टैक्स: जीएसटी से बाहर पेट्रोल पर जहां 35.50 फीसद वहीं डीजल पर 21.29 फीसद टैक्स है। ऐसे में राज्य सरकार को इधर प्रति लीटर पेट्रोल पर 16.74 रुपये व डीजल पर 9.41 रुपये मिल रहे हैं। वैसे तो पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ते-घटते रहते हैं लेकिन, पहली जुलाई को जीएसटी लागू होने के साथ ही प्रवेश कर समाप्त होने के बाद राज्य में पेट्रोल 66.51 रुपये व डीजल का 55.06 रुपये लीटर था।
    यूपी में दिल्ली-हरियाणा से महंगा है तेल: उत्तर प्रदेश में दिल्ली व हरियाणा राज्य से कहीं ज्यादा पेट्रोल-डीजल पहले से ही महंगा है। हालांकि, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना व आंध्रप्रदेश में यहां से पेट्रोल आठ रुपये व डीजल पांच रुपये लीटर तक महंगा है।
    प्रवेश कर के बंद होने से होने वाले नुकसान की भरपाई की सीमा तक पेट्रोल-डीजल पर कर की दर में वृद्धि की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम में दो-तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने से 2500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल हो जाएगा।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading