Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बरसात से निपटने में सरकार फिसड्डी : कांग्रेस ने लगाया जनता की उपेक्षा का आरोप

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2017Updated:July 10, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 839

    लखनऊ। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि बरसात से होने वाली परेशानियों से निपटने में सरकार फिसड्डी साबित हुई है। कांग्रेस का कहना है कि
    बरसात के शुरू होने के पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए कोई पुख्ता इन्तजाम न किये जाने के चलते आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों गोण्डा, लखीमपुरइखीरी, बहराइच आदि में बाढ़ से आम जनता त्रस्त है और जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है।

    कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरए प्रसाद ने कहा कि बाढ़ के चलते बीमारियां पैदा हो रही हैं और अस्पतालों में व्याप्त घोर अव्यवस्था के चलते लोगों को समुचित चिकित्सा नहीं मिल पा रही है। जानवरों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गयी है। गांवों में जलभराव के चलते लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। आम जनता घोर निराशा में डूबी हुई है। कई जगहों से जानमाल के नुकसान की भी खबरें आ रही हैं। किन्तु प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया है।
    प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरजनित डेंगू जैसी गंभीर बीमारी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बरसात के पानी के जलभराव के चलते डेंगू बड़ी तेजी से अपना पैर पसार रह है। राजधानी में 15 से अधिक डेंगू के मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले वर्ष डेंगू से लगभग डेढ़ सौ लोगों की मृत्यु हुई थी। मच्छरजनित इस महामारी को रोकने के लिए न तो अभी तक फागिंग, साफ-सफाई एवं अस्पतालों में समुचित चिकित्सा की व्यवस्था प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक नहीं की है। कमोवेश यही हाल पूरे प्रदेश का है। आम जनता में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया को लेकर भय व्याप्त है।
    श्री प्रसाद ने कहा कि उप्र कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वह बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर आम जनता की हर संभव मदद करने में अपनी भूमिका निभायें।

    Shagun

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading