Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    प्रकृति का बेशकीमती म्यूजियम है जंगल

    ShagunBy ShagunSeptember 26, 2021Updated:September 26, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 650
    दुधवा से अनुराग प्रकाश के अद्भुत संस्मरण
    जंगल किनारे जैसे ही शाम होने लगती है लोग अपने अपने घरों की ओर रुख कर देते है और वक़्त होता है जानवरों के मूवमेंट का। मेरा croc camp थोड़ा सा गांव से हट कर है और गन्ने के खेतों से घिरा हुआ।
    अंधेरा होते ही एक सियार की आवाज़ आती है और फिर सारे साथी मिलाते है ताल में ताल:
    शाम होते ही पहले रैकेट टेल्ड drongo कैंपस में इधर उधर उड़ कर शाम की आमद दर्ज कराता है अक्सर फिर वही जानी पहचानी आवाज़ काफल पाको………. और कुक्कू की इस आवाज़ के साथ ही अंधेरा गहराने लगता है। फिर पूर्ण अंधेरा होते ही कही दूर से एक सियार की आवाज़ आती है और फिर सब ताल में ताल मिलाते है । कुछ तो बिल्कुल हमारे कैंपस से ही बोलने लगते है ऐसे में हम चलते हुए दरवाज़े के पास पहुच जाते है । ये डर की पहली दस्तक है।
    कुछ देर बाद फिश ईगल की आवाज़ आनी शुरू होती है जो बड़ी अजीब व डरावनी होती है । अंधेरा होते ही प्रकृति का म्यूजिक शुरू हो जाता है और हमारे पीपल के नीचे छोटी छोटी लाइट के बल्ब यानी जुगनू इधर उधर मंडराने लगते है।
    रात 9 बजे तक बाहर बैठ कर हम इन आवाज़ों व कैंपस में इधर उधर भाग कर पानी के लिए आते सियार, बिज्जू व साही का मूवमेंट देखते है । इसी बीच कुछ अजीब आवाज़ होने या सुनाए देने पर जब चौंक जाते है तो फिर अपने को तस्सली देते है कुछ नही था वहम हुआ होगा।
    रात 9 बजे के बाद हम बरामदे में जाल के अंदर बैठ जाते है और गर्मागर्म खाना लग जाता है उस माहौल में खाने का मज़ा ही अलग है। खाना खाने के बाद टोर्च लेकर बरामदे के बाहर थोड़ी चहलकदमी जल्दी जल्दी करके सीधे अपने बिस्तर पर। थोड़ी देर में झपकी आने लगती है।
    तभी दूर जंगल से चीतल के काल आती है मानो उसने अपने मौत यानी बाघ, तेंदुआ या बड़े अजगर को देख लिया हो वो शोर धीरे धीरे बढ़ता जाता है और आपके मन मे उस दृश्य की एक काल्पनिक छवि बनने लगती है। और कुछ देर बाद सब फिर शांत हो जाता है और आप नींद में डूब जाते है तभी कदम का कोई बड़ा फल टिन शेड पर गिरता है जिसकी आवाज़ सन्नाटे में गूंज जाती है आपकी आंख खुल जाती है तभी खिड़की के पास से ही कभी कभी सियार हुँकने लगता है तो कलेजा मुँह को आ जाता है।
    इसी सब मे सुबह के 3 बज जाते है और तब इतनी भयंकर नींद आती है कि अब आप को कुछ पता नही चलता कि क्या हो रहा है बाहर। और सुबह 5 से 6 के बीच शरीर को असीम संतुष्टि देने वाली हवा का ऐसा झोंका आता है कि आप खिड़की खोलने को विवश हो जाते है और खिड़की खोलते है आप संमोहित हो जाते है सुबह का नज़ारा व चिड़ियों की आवाज़ सुनकर। चाहकर भी आप बिस्तर पर नही लेट सकते और उठकर उस बेहतरीन मंज़र व माहौल का मज़ा लेने के लिए बाहर निकल आते है। कुछ ऐसी रात होती है हमारे croc camp की न भूलने वाली यादगार ।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading