Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

     इलेक्ट्रानिक मीटरों का मामला पहुंचा नियामक आयोग

    ShagunBy ShagunNovember 14, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566

    लखनऊ। प्रदेश के लगभग 68 लाख अनमीर्टड विद्युत उपभोक्ताओं व नये कनेक्शनों पर मीटर लगाने के लिये प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा मनमाने तरीके से जल्दबाजी में खरीदे जा रहे करोड़ों के हाई प्रोफाइल मीटर मामला उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में पहुंचाते हुए नियामक आयेग अध्यक्ष एसके अग्रवाल से मुलाकात कर लम्बी वार्ता की और एक जनहित प्रत्यावेदन सौंपा। जिसमें क्वालिटी सहित तकनीकी पहलुओं व बडी संख्या में मीटर खरीद पर उठाया सवाल। उपभोक्ता परिषद का दावा प्रदेश की तरफ से केन्द्रीय एजेन्सी द्वारा खरीदे जा रहे 40 लाख स्मार्ट व एक करोड प्री पेड मीटर में अनेकों तकनीकी खामियां है जो भविष्य में प्रदेश के टैरिफ संरचना रुपी स्लैब पर नहीं उतरेगी खरी।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग अध्यक्ष के सामने यह मुददा उठाया कि बिजली कम्पनियां गुणवत्ता से बेखबर जल्दबाजी में मीटर खरीद पर आमादा हैं जबकि मीटर लगाने की प्रक्रिया एक सतत प्रक्रिया है जिसमें वषों लगेंगे। अभी तक प्रदेश की बिजली कम्पनियां द्वारा लगभग 33 लाख 44 हजार मीटर खरीदे जा चुके हैं जिसकी कुल लागत लगभग 527 करोड़ है वहीं बिजली कम्पनियों में लगभग 20 लाख मीटर खरीद की प्रक्रिया जारी है जिसकी कुल लागत लगभग 400 करोड़ होगी। इसी प्रकार ईईएसएल (एनर्जी इफिसेन्सी सर्विस लि) जो केन्द्र की एजेन्सी है प्रदेश के लिये 40 लाख स्मार्ट मीटर की खरीद को अंतिम रूप दे चुका है जिसकी कुल मदों के साथ बाक्स सहित लागत लगभग 1346 करोड़ होगी और वहीं ईईसीएल द्वारा ही लगभग एक करोड़ प्री पेड मीटर खरीद के लिये प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है और एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट का ड्राफ्ट जारी करते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। भविष्य में प्रक्रिया पूरी होने पर इसकी भी लागत लगभग 3000 से 3540 करोड़ तक पहुचेगी। यह कहना गलत नही होगा कि प्रदेश में जितने मीटर खरीदे गये हैं और भविष्य में खरीदने की प्रक्रिया में हैं उनकी संख्या लगभग 2 करोड़ मीटर पहुचेगी जिसकी कुल लागत लगभग 5814 करोड़ होगी लेकिन वहीं मीटरों की गुणवत्ता से बेखबर बिजली कम्पनियां व केन्द्रीय एजेन्सी मीटर खरीद पर आमादा हैं जिसका खामियाजा भविष्य में उपभोक्ताओ को ही भुगतना पड़ेगा। नियामक आयोग अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि नियामक आयोग पूरे मामले पर गंभीर है। पावर कारपोरेशन से पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट मंगाकर पूरी प्रक्रिया की जॉंच परख करेगा और तकनीकी पहलुओं पर छानबीन करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading