आवश्यक सामग्री
- 2 कप पीली मूंग की दाल
- नमक स्वादअनुसार
- तेल तलने के लिए
बनाने का तरीका
- रात में लोने से पहले आवस्यकतानुसार मूंग की दाल7 से 8 घंटे के लिए भिगो दे।
- सुबह उठकर सबसे पहले मूंग की दाल को साफ करके धोइये।
- सारा पानी निकालकर दाल को कपड़े से सुखा लीजिए।
- एक कढाई में तेल गर्म करे। जब तेल तेज गर्म हो जाए तब दाल डालकर धीमी आंच पर चम्मच से लगातार हिलाते हुए हल्का सा सुनहरा और कुरकुरा होने तक तले। (तेल का तापमान सही रखे अन्यथा दाल ज्यादा तेल सोंक लेगी)
दाल को सुनहरे रंग की हो जाने पर इसे तेल में से बाहर निकालकर पेपर नेपकिन पर डाले या फिर दाल को छलनी में रखे और नीचे एक बाउल रखे ताकी अतिरिक्त तेल इस बाउल में गीर जाए। - इसी तरह से सारी दाल को तल लीजिए। आपकी मूंगदाल नमकीन बनकर तैयार है, इसमें नमक डालकर मिलाइए।
- मूंगदाल नमकीन ठंडी हो जाए फिर इसे एअर टाइड डिब्बे में भरकर रख दीजिए।
- जब मन करे डिब्बा खोला नमकीन निकाली और खाइए।







