टिक्की तो आपने बहुत सी वैराइटी और स्वाद वाली खाई होगी। पर शायद ही चखी होगी मैगी मसाला टिक्की।इसे बनाने में 10 मिनट में लगेंगे और स्वाद मिलेगा लाजवाब! आप चाहें तो बची (लेफ्टओवर मैगी) की भी टिक्की बना सकते हैं।
कितने लोगों के लिए : 4 – 6
समय : 5 से 15 मिनट
मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री:
1 पकैट मैगी
2 आलू उबले हुए
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 गाजर, उबला और कद्दूकस किया हुआ
2-3 ब्रेड स्लाइस के क्रम्ब्स
स्वादानुसार नमक
5 बड़ा चम्मच तेल
3 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
विधि:
- बची हुई या फिर ताजी मैगी को पानी डालकर उबाल लें।
- अब एक बड़े बर्तन में आलू, कद्दूकर करें और इसमें मैगी, गाजर व ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, चाट मसाला और हरी धनिया डालकर टिक्की के लिए मसाला तैयार कर लें।
- अब इस मसाले से छोटी-छोटी लोइयां काट लें और हथेली पर पानी लगाकर टिक्की के आकार में बना लें।
इन टिक्कियों को आप चाहें तो फ्राई कर लें या फिर ग्रिल में सेंक लें। आप इन्हें ओवन में भी बेक कर सकते हैं। - तैयार टिक्कियों को प्लेट में निकालें और ऊपर से मैगी मसाला छिड़ककर गर्मागर्म सर्व करें।







