आज नागपंचमी है और कुछ घरों में आज के दिन खीर बनाई जाती है, आप चावलों की खीर बनाने के बजाय पनीर की खीर भी बना सकती हैं। पनीर की खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है, आइए आपको बताते हैं पनीर की खीर बनाने की विधि-
सामग्री
पनीर – एक कप (घिसा हुआ)
दूध – 3 कप
कार्नफ्लोर – 3 चम्मच
चीनी – 4 चम्मच
केसर – 2
इलायची पाउडर
पिस्ता
काजू
बादाम
विधि
- पनीर की खीर बनाने कि लिए सबसे पहले थोड़े से दूध में केसर डालकर इसे भीगो दें। इसी तरह थोड़े से दूध में कार्नफ्लोर भिगोएं।
- इसके बाद बचा हुआ दूध उबालें और उसमें कार्नफ्लोर और केसर मिला हुआ दूध मिक्स कर दें। दूध को बार-बार हिलाती रहें।
- इसके बाद दूध में चीनी और पनीर मिलाएं, इसे 10 मिनट तक पकने दें।
- अंत में खीर में सभी ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें, पनीर खीर बनकर तैयार है, इसे गरमा-गरम सर्व करें।







